न्यूज11 भारत
बोकारो/डेस्क: बोकारो से एक बाद खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि बोकारो के जीआरपी थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन में टेम्पो स्टैंड में एक युवक को बदमाशों के द्वारा सचिन यादव नाम के व्यक्ति को गोली मारी गई है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जीआरपी थाना की पुलिस पहुंच चुकी है और पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस की माने तो गोली मारने वाले और जिसे गोली लगी है दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है. वहीं घायल व्यक्ति को आनन-फानन में बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें: रांची में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर ठगी और जान से मारने की धमकी मामले में कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार