न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: आज से राज्य के 14 जिलों में शुरू होने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वास्थ्य मंत्री, इरफ़ान अंसारी एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने वर्चुअल माध्यम से किया.
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर रोग है और राज्य से इसके उन्मूलन के लिए आज से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 10 फरवरी से राज्य के फाइलेरिया से प्रभावित 14 जिलों के 91 प्रखंडों में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की शुरुआत की जायेगी. इसमें 11 जिलों (पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, देवघर, धनबाद, रांची, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, लोहरदगा, रामगढ, साहिबगंज) में दो दवाएं डीईसी और अल्बेंडाजोल और 3 जिलों (कोडरमा, पाकुड़, सिमडेगा) में तीन दवाएं यानी डीईसी, अल्बेंडाजोल और आइवरमेक्टिन के साथ मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जनसमुदाय को बूथ एवं घर घर जा कर निःशुल्क फाइलेरिया रोधी दवाइयाँ खिलाई जायेगी. ये दवायें पूरी तरह से सुरक्षित हैं. हमें इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि 2 साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार लोगों को छोड़कर, सभी को फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन स्वास्थ्य कर्मियों के सामने करना है. यह दवायें खाली पेट नहीं खानी हैं.
उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य में फाइलेरिया के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए समुदाय के सभी लोगों को अपने सामने दवाये खिलाना सुनिश्चित करें और इसके लिए सभी विभागों की मदद भी ली जाए. स्वास्थ्य मंत्री ने इस कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए सभी माध्यमों के उपयोग करने पर जोर देते हुए कहा कि हमे अधिक से अधिक डिजिटल प्रचार के माध्यमों का उपयोग कर जनसमुदाय को जागरूक करना चाहिए.
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि फाइलेरिया से सुरक्षित रखने वाली दवाएं स्वयं भी खाए, अपने परिजनों को खिलाये और जनसमुदाय को भी दवाएं खाने के लिए प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम कार्यक्रम की सफलता तभी संभव है जब इसमें जन सहभागिता हो. कार्यक्रम को सफल बनाये ताकि झारखण्ड शीघ्र फाइलेरिया मुक्त हो सके.
ये भी पढ़ें- फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य
मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की सफलता, झारखण्ड को फाइलेरिया मुक्त बनायेंगी: इरफ़ान अंसारी
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री, भारत सरकार एवं इरफ़ान अंसारी ने किया वर्चुअल शुभारंभ
संबंधित सामग्री
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा
एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा
कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई
बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय
रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया
सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार
सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी
थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य