डिग्री कॉलेज मनोहरपुर में भूगोल विभाग स्थानांतरण के विरोध में छात्रों ने सौंपा ज्ञापन

By : Vaibhaw Vikram
डिग्री कॉलेज मनोहरपुर में भूगोल विभाग स्थानांतरण के विरोध में छात्रों ने सौंपा ज्ञापन

न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क:
डिग्री कॉलेज मनोहरपुर से भूगोल विभाग को जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर में स्थानांतरित करने के विश्वविद्यालय के निर्णय के विरोध में मंगलवार को छात्रों ने ज्ञापन सौंपा. झामुमो छात्र मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन ठाकुर के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने प्राचार्या डॉ. हरिहर प्रधान के माध्यम से विश्वविद्यालय कुलपति महोदय को ज्ञापन दिया. छात्रों ने कहा कि वे इसी सुरक्षित वातावरण में अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं. 

उन्होंने 'हो' भाषा विषय को लेकर भी चिंता जताई. छात्राओं का कहना है कि संकाय बदलने से उनकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी.नई शिक्षा नीति 2020 के तहत क्लस्टर सिस्टम की अधिसूचना के अनुसार कई महाविद्यालयों में विज्ञान विषयों को बंद कर अन्यत्र स्थानांतरित किया जा रहा है. इसी क्रम में मनोहरपुर डिग्री कॉलेज से भूगोल विभाग हटाया जा रहा है.

छात्रों ने ज्ञापन में कहा कि मनोहरपुर प्रखंड सुदूरवर्ती एवं जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है. यहां अधिकांश विद्यार्थी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से हैं. भूगोल विषय हटने पर पढ़ाई बीच में छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा. 80-125 किमी दूर जाकर शिक्षा ग्रहण करना आर्थिक तंगी एवं भौगोलिक बाधाओं के कारण संभव नहीं है. 

विशेष रूप से छात्राओं के लिए इतनी दूरी तय करना अत्यंत कठिन एवं असुरक्षित होगा.प्राचार्या डॉ. हरिहर प्रधान ने छात्रों की मांगों को विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया. इस दौरान गोवर्धन ठाकुर, इसराइल भेंगरा, नन्द महतो, राहुल पोद्दार, रंजिता सुरीन, हेमा महतो, शिकेश महतो, लक्ष्मी महतो, मनोज नायक, अनिता महतो, सुमित तिग्गा, शिवशंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: बसिया: बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे दंपति से 50 हजार की छिनतई, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित सामग्री

MMDR कानून पर झारखंड में सियासी बवाल! कल राज्यभर में JMM का बड़ा आंदोलन 

MMDR कानून पर झारखंड में सियासी बवाल! कल राज्यभर में JMM का बड़ा आंदोलन 

झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव  ने कहा है कि एमडीआर कानून इसलिए लाया गया कि देश में यूनिफार्म टैक्स  की व्यवस्था हो. 

सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

सरायकेला में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकानों पर छापेमारी 

ED की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के आवासीय परिसर में छापेमारी कर रही है.

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

सभी घायलों को एंबुलेंस से टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.