कोल्हान विश्वविद्यालय के कुड़मालि के छात्र-छात्राएं ने चक्रधरपुर का किया भ्रमण, शहीदों को किया याद

By : News11 Bharat
कोल्हान विश्वविद्यालय के कुड़मालि के छात्र-छात्राएं ने चक्रधरपुर का किया भ्रमण, शहीदों को किया याद

रोहन निषाद/न्यूज 11 भारत

चाईबासा/डेस्क:  कोल्हन विश्वविद्यालय के कुड़मालि के छात्र-छात्राएं शहीद निर्मल महतो कुड़मि भवन राखा आसनतलिया चक्रधरपुर पश्चिमी सिंहभूम के झारखंड कुड़मालि भाषा विकास परिषद मुख्यालय में उपस्थित रहे. इस अवसर पर शहीद निर्मल महतो के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया और विभिन्न शहीदों एवं महानायकों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया.इस कार्यक्रम का नेतृत्व टीआरएल डिपार्टमेंट कोल्हन विश्वविद्यालय चाईबासा के प्रोफेसर सुभाष चंद्र महतो ने किया. इस अवसर पर कवि, लेखक और कलाकार शंकर लाल महतो ने भाषा एवं संस्कृति के गुढ़ता के बारे में समझाया और मार्ग निर्देश दिया कि किस प्रकार झारखंडी भाषा एवं संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन हो. मोक पर खगेश्वर महतो ने भी छात्र-छात्राओं को कुड़मालि के गहनता के बारे में बताया. श्री गणेश्वर महतो ने भी कुड़मालि के बारे में अपना मंतव्य दिया. इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष बालराज कुमार हिंदवार और सचिव  ओम प्रकाश महतो ने भी छात्र-छात्राओं को दिशा निर्देश दिया.इस अवसर पर कुड़मालि नेगाचारि के बाद्य यंत्रों के बारे में भी जानकारी दी गई.

यह भी पढ़ें: ठंड से बचने के लिए सूरदास को बीडीओ ने दिया कंबल, कार्यालय पहुंचकर लगाई थी गुहार

संबंधित सामग्री

नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के चराई-2 अंतर्गत खड़ार में नशे में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौके पर मौत, दो

नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के चराई-2 अंतर्गत खड़ार में नशे में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौके पर मौत, दो

नौडीहा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा

CM हेमंत के निर्देश पर वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को सौंपी गई 5 लाख की सहायता राशि 

CM हेमंत के निर्देश पर वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को सौंपी गई 5 लाख की सहायता राशि 

स्व. राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को 'मुख्यमंत्री झारखण्ड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना' के अंतर्गत 5 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई.

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को झारखंड हाई कोर्ट से झटका, आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका खारिज 

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को झारखंड हाई कोर्ट से झटका, आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका खारिज 

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है. CBI और ED द्वारा बताई गई राशि में बड़ा अंतर बताया था.  

दुर्गापूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में उपायुक्त ने शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर दिए निर्देश

दुर्गापूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में उपायुक्त ने शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर दिए निर्देश

डीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों व पूजा समितियों को निर्देश दिया कि निर्धारित मानकों और SOP का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें

नौडीहा बाजार के हरियाही डैम में कूदकर 15 वर्षीय किशोरी ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

नौडीहा बाजार के हरियाही डैम में कूदकर 15 वर्षीय किशोरी ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही नौडीहा बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकालने में जुट गई