छात्र आंदोलन: मुख्य सचिव से मिला इंडिया गठबंधन, अराजक तत्वों पर 48 घंटे में कार्...

इंडिया गठबंधन

छात्र आंदोलन: मुख्य सचिव से मिला इंडिया गठबंधन, अराजक तत्वों पर 48 घंटे में कार्रवाई की मांग; सौंपे वीडियो फुटेज

नेताओं ने मुख्य सचिव के सामने छात्र आंदोलन से जुड़े पूरे मामले को रखा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.

छात्र आंदोलन मुख्य सचिव से मिला इंडिया गठबंधन अराजक तत्वों पर 48 घंटे में कार्रवाई की मांग सौंपे वीडियो फुटेज

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस, JMM, RJD और माले के नेता शामिल रहे. नेताओं ने मुख्य सचिव के सामने छात्र आंदोलन से जुड़े पूरे मामले को रखा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि गठबंधन की छात्रों के प्रति पूरी सहानुभूति है, लेकिन छात्रों की आड़ में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. नेताओं ने मांग की कि छात्रों और अराजक तत्वों को अलग-अलग चिन्हित कर वीडियो फुटेज के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की जाए. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव को अराजकता से जुड़े वीडियो फुटेज भी सौंपे.

इंडिया गठबंधन ने आरोप लगाया कि छात्र आंदोलन की आड़ में बीजेपी के अलग-अलग विंग ने स्थिति बिगाड़ने की कोशिश की. गठबंधन का कहना है कि बीजेपी छात्रों के नाम पर अराजकता फैलाकर सरकार को बदनाम करना चाहती है. नेताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि अराजकता में कोई छात्र भी शामिल पाया जाता है और उस पर दोष साबित होता है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए.

प्रतिनिधिमंडल ने CID जांच में तेजी लाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. नेताओं के अनुसार आंदोलन से पहले ही CID ने कार्रवाई शुरू कर दी थी और JPSC के अध्यक्ष समेत दो दर्जन से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ जारी है.

इसके अलावा CGL समेत अन्य परीक्षा से जुड़े मामलों की जांच में भी कार्रवाई तेज करने की मांग की गई. कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि छात्रों की आड़ में अराजकता फैलाने वालों पर 48 घंटे के भीतर कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने CID जांच की गति तेज करने की मांग की.

इसे भी पढ़ें: महिला किसान खुशहाल योजना को लेकर राज्य स्तरीय कार्यशाला, किसानों से ली गई राय

संबंधित सामग्री

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.



दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

झारखंड

दुबई के जेल में फंसा गिरिडीह का मजदूर, वतन वापसी के लिए विधायक ने केंद्र से मांगी मदद

विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र भेजकर रामेश्वर दास की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

झारखंड

लातेहार: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने बिछाया था नंगी तारों का जाल 

कल रविवार देर रात 15-16 हाथियों का झुंड कोमर ग्राम भोजन की तलाश में आए थे.

पलामू: लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बनुवा के अध्यक्ष बने पप्पू यादव

झारखंड

पलामू: लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बनुवा के अध्यक्ष बने पप्पू यादव

सर्वसम्मति से पप्पू यादव को लगातार दूसरी बार दुर्गा पूजा समिति बड़की बनुवा का अध्यक्ष चुना गया.

रांची में बाइक चोरी करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 7 शातिर अपराधी गिरफ्तार

झारखंड

रांची में बाइक चोरी करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 7 शातिर अपराधी गिरफ्तार

मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरोह के 7 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.