न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: बाघमारा के बरोरा थाना क्षेत्र में पुआल से लदी एक महिंद्रा पिकअप वाहन सड़क किनारे पलट गई है. हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया. हालांकि घटना में किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं है. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फुलारीटांड-डुमरा मुख्य मार्ग पर फुलारीटांड कि ओर से आरही गाड़ी नंबर WB 55B 5851 में क्षमता से अधिक पुआल लदा हुआ था. इस वजह से लक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया होगा और वाहन सड़क किनारे खाई में उतर गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के वक्त कोई स्कूली बच्चा या राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया.
इसे भी पढ़ें: धनबाद: धमाके के साथ धंसी जमीन, दरारों से निकला आग और जहरीला धुआं