न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के अपर बाजार स्थित गार्डन पान दुकान में जिला प्रशासन और कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री बरामद की. कार्रवाई रांची के एसडीएम के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट (ई-सिगरेट), प्रतिबंधित हुक्का फ्लेवर, विदेशी सिगरेट तथा अन्य प्रतिबंधित उत्पाद जब्त किए गए. इसके अलावा भांग भी बरामद होने की जानकारी अधिकारियों ने दी है.
इस कार्रवाई से अपर बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया. अधिकारियों के अनुसार, जब्त की गई सभी वस्तुओं को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. छापेमारी अभियान में मेडिकल ऑफिसर डॉ. तबा रिजवी, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, सदर अस्पताल रांची के डीपीएम प्रवीण कुमार सिंह, तंबाकू कंट्रोल सेल के सुशांत कुमार तथा कोतवाली थाना पुलिस के अधिकारी और जिला प्रशासन की टीम मौजूद रही.
यह भी पढ़ें- यूरिया की कालाबाजारी: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के औचक निरीक्षण के बाद दो खाद दुकानों के लाइसेंस रद्द करने के निर्देश