आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

कामडरा के गुरजंडीह गांव में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम: महिलाओं ने सीखी मिर्च-टमाटर की नर्सरी तैयार करने की तकनीक 

प्रखंड के गुरजंडीह गाँव में स्थानीय महिलाओं को कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया.

By : Ark Sahuliyar
कामडरा के गुरजंडीह गांव में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम: महिलाओं ने सीखी मिर्च-टमाटर की नर्सरी तैयार करने की तकनीक 

नीरज कुमार साहू/न्यूज़11 भारत 
गुमला/डेस्क:
प्रखंड के गुरजंडीह गाँव में स्थानीय महिलाओं को कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया. यह पहल Nudge संस्था के ब्लॉक लीड मुकेश कुमार रजक के मार्गदर्शन और JSLPS से (NJS) संगीता देवी के सहयोग से की गई. इस कार्यशाला का आयोजन पीजेएए (PJAA) लाभार्थी कुंती देवी के आवास पर किया गया, जहाँ महिलाओं को मिर्च और टमाटर की उन्नत नर्सरी तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया.

​स्थानीय संसाधनों से खेती को नया आयाम
​कार्यशाला में ग्रामीणों को नर्सरी तैयार करने की वैज्ञानिक और सरल तकनीकों का विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया. इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि नर्सरी तैयार करने में पूरी तरह से घर में उपलब्ध स्थानीय संसाधनों का उपयोग किया गया, जिससे इस पर कोई अतिरिक्त खर्च नहीं आया. महिलाओं को सिखाया गया कि कैसे वे कम लागत में अपने घर पर स्वस्थ और मजबूत पौधे तैयार कर सकती हैं.

आमदनी का नया जरिया
​प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें उद्यमी बनाना भी है. मुकेश कुमार रजक ने बताया कि यदि महिलाएँ अपने घर पर स्वस्थ पौधे तैयार करती हैं, तो वे न केवल अपनी खेती में इसका उपयोग कर पाएंगी, बल्कि अतिरिक्त पौधों को स्थानीय बाजारों में बेचकर अपनी आर्थिक स्थिति में भी सुधार ला सकेंगी.

​बारिश से बचाव के लिए खास इंतजाम
​पौधों को खराब मौसम और बारिश से बचाने के लिए उन्हें प्लास्टिक से ढकने का तरीका सिखाया गया. फिलहाल, उपलब्ध संसाधनों के तहत नीले प्लास्टिक का उपयोग किया गया है, लेकिन भविष्य में पौधों के बेहतर विकास और धूप की सही उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सफेद प्लास्टिक का उपयोग करने का सुझाव दिया गया है. ​इस पहल से गाँव की अन्य महिलाओं में भी काफी उत्साह है. वे अब अपने घरों में छोटी नर्सरी लगाकर खेती को एक लाभदायक व्यवसाय के रूप में विकसित करने के लिए प्रेरित हो रही हैं.

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य