कोर्ट न्यूज

PLFI उग्रवादी संगठन के पूर्व सदस्य राजन राम हत्याकांड मामले में आरोपी उग्रवादी याकूब केरकेट्टा का दर्ज हुआ बयान

अपर न्याययुक्त अखिलेश कुमार तिवारी की कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, फैसला 1 अगस्त को

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
PLFI उग्रवादी संगठन के पूर्व सदस्य राजन राम हत्याकांड मामले में आरोपी उग्रवादी याकूब केरकेट्टा का दर्ज हुआ बयान

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: PLFI उग्रवादी संगठन के पूर्व सदस्य राजन राम हत्या कांड मामले में आरोपी उग्रवादी याकूब केरकेट्टा का सीआरपीसी 313 का बयान दर्ज हो गया. अपर न्याययुक्त अखिलेश कुमार तिवारी की कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. जिस पर 1 अगस्त को कोर्ट फैसला सुनाएगा. खूंटी कर्रा के छोटका रेगड़े निवासी राजन राम PLFI उग्रवादी संगठन से जुड़कर काम करता था. जिसको लेकर दो बार जेल भी जा चुका था. जेल से निकलने के बाद भी अपने धंधे में लगा रहा.

दो बच्चे होने के बाद राजन ने PLFI को छोड़ शांति सेना में शामिल हो गया था. जिसको लेकर दस्ते के सदस्य उससे नाराज थे. 17 मार्च, 2018 को राजन अपनी पत्नी को बड़काकुरा गांव जाने की बात कह कर घर से निकला था. और  शाम करीब 7 बजे PLFI के तिलकेश्वर गोप और याकूब केरकेट्टा के दस्ते द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना को लेकर राजन की पत्नी सुनीता देवी के बयान पर लापुंग थाना में कांड संख्या 12/2018 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. वहीं इस मामले में 5 आरोपी साक्ष्य और गवाह के अभाव में कोर्ट से बरी हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें: रांची में बनेगा नया वेंडिंग जोन, मोराबादी रजिस्ट्री ऑफिस परिसर का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.