राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री ने विभाग का किया औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप

By : Vaibhaw Vikram
राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री ने विभाग का किया औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
अभी की बड़ी खबर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने विभाग का औचक निरीक्षण किया है. औचक निरीक्षण से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है. निरीक्षण के दौरान मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने विभागीय कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्य प्रणाली और लंबित फाइलों के स्थिति की गहन समीक्षा भी की. 

इसके साथ ही मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने सभी अधिकारियों को दो टूक संदेश भी दे दिया. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता को मिलने वाले मूलभूत सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कार्यालय में समयबद्ध उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है. 
 
इसके साथ ही आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने सभी का ध्यान केंद्रित कराया. उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि फाइलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. आगामी गर्मी को देखते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने विशेष रूप से निर्देश दिया है कि हर हाल में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. खराब पड़े चापानलों की मरम्मत कार्य में युद्धस्तर पर काम हो, इसके साथ ही प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाए. मंत्री  ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा, 'काम में ढिलाई, जिम्मेदारी से बचने की प्रवृत्ति और लापरवाही अब किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है. दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई तय है.'

यह भी पढ़ें: बंगाल में चुनाव- झारखंड में तनाव, SIR के नाम पर 90 लाख वोटरों के नाम कटने से JMM परेशान

संबंधित सामग्री

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

आरटीओ ई-चालान डाउनलोड करवा कर उनकी सारे गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से करते थे साइबर ठगी

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

प्रेम कुमार पिछले 20 सालों से तमिलनाडु स्थित एक्यूरे कास्टिंग कंपनी में काम करता था, बीच-बीच में घर आता था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

रक्षाबंधन पर भेजी राखी का प्रधानमंत्री ने दिया जवाब, नारी शक्ति और जनसेवा के प्रयासों को बताया महत्वपूर्ण

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।