राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत
बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क. तेली साहू समाज संघर्ष समिति (टीएसफोर) की एक बैठक प्रतापपुर प्रखंड के लिप्ता-कुबड़ी में सम्पन्न हुई. इसकी जानकारी तेली साहू समाज संघर्ष समिति के कार्यकारी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जोधन नायक ने गुरुवार को बोकारो थर्मल स्थित कार्यालय में दिए. उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से टीएसफोर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय स्नेही उपस्थित थे.
बैठक में 30 अगस्त को आयोजित होने वाली साहू मिलन समारोह को सफल बनाने पर विस्तृत चर्चाएं की गई . समारोह में विधायक रणविजय साहू जी की गरीमामय उपस्थिति रहेगी. सामाजिक निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए बैठक में राजु साव को सर्वसम्मति से प्रतापपुर प्रखंड का अध्यक्ष चुना गया है.बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील साहू ने कहा कि 30 अगस्त को झारखंड के सभी जिला से टीएसफोर के प्रतिनिधिगण साहू मिलन समारोह में शामिल होंगे.प्रदेश अध्यक्ष संजय स्नेही ने सभी प्रखंडों से अधिक से अधिक स्वजातिय लोगों को समारोह में शामिल होने का अनुरोध किया. इस अवसर पर कई लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: छात्रों के साथ अन्याय कर अपनी पीठ थपथपा रही है सरकार - संदीप वर्मा