सिरिबेला प्रसाद

महाराष्ट्र के प्रभारी बनाए जाने पर सिरिबेला प्रसाद को प्रदेश कांग्रेस ने दी विदाई, प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मानित

झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी सिरिबेला प्रसाद को महाराष्ट्र का प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस ने उन्हें विदाई दी.

By : Ark Sahuliyar
महाराष्ट्र के प्रभारी बनाए जाने पर सिरिबेला प्रसाद को प्रदेश कांग्रेस ने दी विदाई, प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मानित

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी सिरिबेला प्रसाद को महाराष्ट्र का प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस ने उन्हें विदाई दी. रांची स्थित कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सिरिबेला प्रसाद को सम्मानित किया. इस दौरान विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप, कांके विधायक सुरेश बैठा, रामगढ़ विधायक ममता देवी समेत कांग्रेस के नेता मौजूद रहे. 

महाराष्ट्र के प्रभारी के रूप में कांग्रेस को मजबूत करूंगा: सिरिबेला प्रसाद 
सिरिबेला प्रसाद ने कहा कि पार्टी ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है. झारखंड में मैने दो सालों तक सह प्रभारी के रूप में काम किया. झारखंड में कांग्रेस मजबूत हो रही है. संगठन में मजबूती आई है. लोकसभा-विधानसभा चुनाव में झारखंड कांग्रेस ने अच्छा किया. यहां के कार्यकर्ता मजबूत हैं. आने वाले समय में पार्टी यहां और मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के प्रभारी के रूप में कांग्रेस को मजबूत करूंगा. 

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दी शुभकामनाएं 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि मेरे अध्यक्ष बनने के तुरंत बाद सिरिबेला प्रसाद सह प्रभारी बने. इनके साथ काम का अनुभव बेहतर रहा. महाराष्ट्र में भी प्रभारी के तौर पर ये पार्टी को ऊंचाई पर ले जाएंगे.

यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने बदले कई राज्यों के प्रभारी, सुखदेव भगत का बढ़ा कद, बनाए गए छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी, देखें पूरी लिस्ट

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य