धोनी के घर सजी स्टार क्रिकेटर्स की महफिल, कोहली-पंत पहुंचे डिनर पर.. फैन्स उनकी ...

धोनी के घर सजी स्टार क्रिकेटर्स की महफिल, कोहली-पंत पहुंचे डिनर पर.. फैन्स उनकी एक झलक के लिए हुए क्रेजी

धोनी के घर सजी स्टार क्रिकेटर्स की महफिल कोहली-पंत पहुंचे डिनर पर फैन्स उनकी एक झलक के लिए हुए क्रेजी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची में 30 नवंबर को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले वनडे से पहले टीम इंडिया के सितारे कल गुरुवार रात एक खास मुलाकात में जुटे. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के दलादली स्थित फार्महाउस में हाई-प्रोफाइल डिनर पार्टी रखी गई, जिसमें विराट कोहली, ऋषभ पंत और रुतुराज गायकवाड़ समेत कई खिलाड़ी पहुंचे. धोनी के घर के बाहर देर रात तक फैंस की भारी भीड़ लगी रही. कोहली और पंत की एक झलक पाने के लिए सड़क पर फैन्स की भीड़ उमड़ पड़ी. फैंस मोबाइल कैमरा लिए घंटों खड़े रहे और “कोहली-कोहली” के नारे भी सुनाई दिए.

वनडे से पहले बढ़ी उत्सुकता
रांची वनडे के लिए सभी टिकट पहले ही बिक चुके हैं. टेस्ट सीरीज़ में हार के बाद अब ODI में कोहली और रोहित शर्मा से बड़ी उम्मीदें हैं. 2022 के रांची वनडे में भारत की जीत ने भी स्थानीय फैंस में इस बार का जोश और बढ़ा दिया हैं.

पंत के लिए ‘कमबैक’ का मौका
कठिन टेस्ट सीरीज़ के बाद ऋषभ पंत सुर्खियों में हैं. गुवाहाटी टेस्ट में कप्तानी के बावजूद वे रन नहीं बना सके और आलोचनाओं के बीच उन्होंने खुद फैंस से माफी मांगी. अब ODI टीम में लौटकर पंत इस सीरीज़ को अपनी इमेज रीसेट करने के मौके के रूप में देख रहे हैं. अगस्त 2024 के बाद यह उनका पहला वनडे होगा. घरेलू मैदान पर शानदार फॉर्म दिखाने के बाद रुतुराज गायकवाड़ की भी ODI टीम में वापसी हुई हैं.उनकी मौजूदगी से भारत का टॉप ऑर्डर और स्थिर दिख रहा हैं. 

यह भी पढ़े: ये 4 राज्य हो जाए सावधान! रफ्तार पकड़ रहा साइक्लोन ‘दित्वा’, कमजोर होते ‘सेन्यार’ का असर भी रहेगा जारी
 

संबंधित सामग्री

तेज रफ्तार अपाची ने साइकिल सवार 15 वर्षीय छात्र को मारी टक्कर, मौके पर मौत; एक अन्य युवक गंभीर, पटना रेफर

बिहार

तेज रफ्तार अपाची ने साइकिल सवार 15 वर्षीय छात्र को मारी टक्कर, मौके पर मौत; एक अन्य युवक गंभीर, पटना रेफर

सामान खरीदकर साइकिल से घर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

सोन नदी किनारे मारपीट में मौत के मामले में चार दोषियों की सजा बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील खारिज की

झारखंड

सोन नदी किनारे मारपीट में मौत के मामले में चार दोषियों की सजा बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील खारिज की

निचली अदालत से दोषी ठहराए गए रामबृक्ष चौधरी, लखन चौधरी, रमेश चौधरी और रामाशीष चौधरी की सजा बरकरार

मनोहरपुर के पाथरबासा टोला रेंगासाईं में घर में घुसा दुर्लभ प्रजाति का सांप

झारखंड

मनोहरपुर के पाथरबासा टोला रेंगासाईं में घर में घुसा दुर्लभ प्रजाति का सांप

काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ने में सफलता मिली

हंसडीहा में दर्दनाक हादसा, रील्स बनाने के चक्कर में चेकडैम में डूबे दो युवक, मौत

झारखंड

हंसडीहा में दर्दनाक हादसा, रील्स बनाने के चक्कर में चेकडैम में डूबे दो युवक, मौत

धोबेय नदी में बहाव तेज होने से हादसा, दोस्त टोटो लेकर फरार

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक चालक हुआ गंभीर रूप से घायल, बोकारो थर्मल कुरपनिया मुख्य सड़क की घटना

झारखंड

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक चालक हुआ गंभीर रूप से घायल, बोकारो थर्मल कुरपनिया मुख्य सड़क की घटना

घायल अवस्था में डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बोकारो अस्पताल रेफर कर दिया