पंकज कुमार/न्यूज़11 भारत
गुमला/डेस्क: घाघरा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे घाघरा पहुंचीं. तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत गुमला एवं लोहरदगा जिले के दौरे पर पहुंचीं आशा लकड़ा ने घाघरा में लोगों से मुलाकात कर जनजातीय समाज से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली. आशा लकड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग जनजातीय समाज के संरक्षण, अधिकारों और हितों को लेकर लगातार कार्य कर रहा है. इसी क्रम में गुमला जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनजातीय परिवारों से मुलाकात की जा रही है, ताकि उनकी समस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की जा सके.
घाघरा पहुंचने के बाद आशा लकड़ा छठ मोहल्ला निवासी जगमोहन पाठक की पत्नी के दशकर्म कार्यक्रम में शामिल हुईं. उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. इस दौरान आशीष सोनी, श्याम किशोर पाठक, राणा प्रदुमन सिंह, अमित ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: बरवाडीह: पंचमुखी मंदिर के पीछे महीनों से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, राहगीरों और श्रद्धालुओं की बढ़ी परेशानी