मनोहरपुर में रफ्तार का कहर, बाइक और साइकिल की टक्कर में दो घायल

मनोहरपुर में रफ्तार का कहर, बाइक और साइकिल की टक्कर में दो घायल

मनोहरपुर में रफ्तार का कहर बाइक और साइकिल की टक्कर में दो घायल

न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क:
थाना क्षेत्र के मनोहरपुर-आनंदपुर मुख्य मार्ग पर लक्ष्मीपुर गांव हनुमान मंदिर के समीप रविवार देर रात बाइक सवार युवक ने आगे जा रहे साइकिल सवार अधेड़ ब्यक्ति को पीछे से टक्कर मार दिया. जिससे दोनों घायल हो गए. बाइक सवार युवक मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उरकिया निवासी 25 वर्षीय संजय लामाय एव साइकिल सवार मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रायकेरा निवासी 55 वर्षीय सुदर्शन महतो को स्थानीय लोगों की सहायता से तत्काल मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वेहतर इलाज के लिए घायल संजय लामाय को रेफर कर दिया गया है. 

जबकि सुदर्शन महतो का मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है.घटना के बारे मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक अपने एक साथी को उसके गांव छोड़ने के लिए गांव लक्ष्मीपुर जा रहे थे. तभी लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर के पास मनोहरपुर बाजार से रायकेरा की ओर जा रहे साइकिल सवार ब्यक्ति को बाइक सवार ने पीछे से ठोकर मार दिया. जिससे दोनों ही घायल हो गए. मौके पर पहुँची पुलिस ने बाइक को क़ब्ज़े में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद में लगाया गया डिज़्नीलैंड मेला, नीले पानी में तैरती जलपरी बनी मुख्य आकर्षण का केंद्र

संबंधित सामग्री

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

देश-विदेश

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

बालेन शाह सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 100 रूपए के सामान पर टैक्स वसूली पर लगी रोक

झारखंड

बालेन शाह सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 100 रूपए के सामान पर टैक्स वसूली पर लगी रोक