पंकज कुमा/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क: घाघरा प्रखंड मुख्यालय पशु अस्पताल के समीप एनएच 143 ए मुख्य पथ पर तेज रफ्तार लाइन ट्रक ने एक बैल को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लाइन ट्रक गुमला की ओर से तेज गति में लोहरदगा की दिशा में जा रहा था. इसी दौरान सड़क पार कर रहे एक बैल को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बैल की घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रोक लिया और चालक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइन ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: आम चुनाव और उपचुनाव, 2026: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल (चरण-I) में फॉर्म 17A की जांच प्रक्रिया संपन्न