चाँद के पास शुक्र ग्रह

रांची: कल रात आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, चाँद के पास चमक रहा था शुक्र ग्रह; लोगों ने फोन में कैद की तस्वीरें 

राजधानी रांची में भी यह अद्भुत खगोलीय घटना देखने को मिली. शहरवासी इसे देख बेहद उत्साहित नजर आ रहे थे.

By : Dipali Kumari
रांची: कल रात आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, चाँद के पास चमक रहा था शुक्र ग्रह; लोगों ने फोन में कैद की तस्वीरें 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
कल 14 सितंबर की रात आसमान में एक दुर्लभ नजारा  देखने को मिला, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया. दरअसल कल शाम सूर्यास्त के बाद पश्चिमी आसमान की ओर एक पतला अर्द्धचंद्र दिखाई दिया, जिसके ठीक पास तेज चमकता हुआ शुक्र ग्रह नजर आ रहा था. हालांकि यह अद्भुत नजारा सूर्यास्त के बाद कुछ सीमित समय के लिए ही दिखा, क्योंकि थोड़ी देर बाद दोनों क्षितिज के नीचे ओझल हो गए.

राजधानी रांची में भी यह अद्भुत खगोलीय घटना देखने को मिली. शहरवासी इसे देख बेहद उत्साहित नजर आ रहे थे. कई लोगों ने इस दुर्लभ दृश्य की खूबसूरत तस्वीरें भी अपने मोबाइल और कैमरे में कैद की, जो अब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. 

इस दौरान चंद्रमा को ध्यान से देखने पर उसके अंधेरे हिस्से पर हल्की चमक भी दिखाई दे रही थी, जिसे खगोल विज्ञान की भाषा में 'अर्थशाइन' कहा जाता है. यह चमक वास्तव में पृथ्वी से परावर्तित होकर चंद्रमा तक पहुंचने वाली सूर्य की रोशनी है, जो चंद्रमा के अंधेरे हिस्से को हल्का रोशन करती है. साफ आसमान होने के कारण यह नजारा बिना दूरबीन के भी स्पष्ट देखा गया.
बताते चलें चंद्रमा पृथ्वी से लगभग 3.8 लाख किलोमीटर दूर है, जबकि शुक्र ग्रह करोड़ों किलोमीटर दूर है. इसे खगोल विज्ञान में 'मून-वीनस कंजंक्शन' कहा जाता है.

इसे भी पढ़ें: Train News: किता - सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य से कई ट्रेनें आज प्रभावित, हटिया से चलने वाली दो ट्रेन रद्द

संबंधित सामग्री

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.