मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े समन अवहेलना मामले में 12 दिसंबर को MP-MLA की वि...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े समन अवहेलना मामले में 12 दिसंबर को MP-MLA की विशेष कोर्ट में होगी सुनवाई

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े समन अवहेलना मामले में 12 दिसंबर को mp-mla की विशेष कोर्ट में होगी सुनवाई

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 
समन का अवहेलना मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को होगी. एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट ने उपस्थिति के लिए तिथि निर्धारित की है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े समन अवहेलना मामले में सुनवाई एमपी/एमएलए की विशेष कोर्ट में होगी. कोर्ट ने उनके समक्ष उपस्थिति की तिथि निर्धारित कर दी हैं. जानकारी के अनुसार, झारखंड हाईकोर्ट से पहले मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट मिली थी, लेकिन अब यह छूट समाप्त हो गई हैं. हाईकोर्ट ने विशेष कोर्ट को ट्रायल की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आदेश दिया हैं.

यह मामला बड़गाई क्षेत्र की 8.86 एकड़ जमीन के फर्जीवाड़े से जुड़ा हैं. इस मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कुल 10 समन जारी किए थे, जिसमें वे केवल 2 समनों पर ही उपस्थित हुए थे, जबकि बाकी 8 समनों पर अनुपस्थित रहे. अनुपस्थिति के कारण, ईडी ने रांची सीजेएम कोर्ट में कंप्लेन केस दर्ज कराया. इसके बाद सीजेएम कोर्ट ने आईपीसी की धारा 174 के तहत संज्ञान लेते हुए उपस्थित होने का निर्देश जारी किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसके जवाब में सीआरपीसी की धारा 205 के तहत याचिका दाखिल की, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत उपस्थिति की गुहार लगाई थी. अब इस मामले की सुनवाई होगी.

यह भी पढ़े: रांची: हरमू रोड पर एक बिल्डिंग में देर रात लगी भीषण आग, कई सामान जलकर राख
 
संबंधित सामग्री

CM हेमंत सोरेन से मिले भारतीय पुलिस सेवा - 2024 बैच के परीक्ष्यमान  पदाधिकारी, प्रशिक्षण से संबंधित अनुभवों को किया साझा

झारखंड

CM हेमंत सोरेन से मिले भारतीय पुलिस सेवा - 2024 बैच के परीक्ष्यमान पदाधिकारी, प्रशिक्षण से संबंधित अनुभवों को किया साझा

कारोबारी श्रवण जालान के आवास पर छापेमारी समाप्त, कई दस्तावेज को जप्त कर ले गई एसीबी की टीम

झारखंड

कारोबारी श्रवण जालान के आवास पर छापेमारी समाप्त, कई दस्तावेज को जप्त कर ले गई एसीबी की टीम

निर्माणाधीन टोरी फुट ओवरब्रिज का माकपा ने लिया जायजा

झारखंड

निर्माणाधीन टोरी फुट ओवरब्रिज का माकपा ने लिया जायजा

डीआरएम के टोरी एफओबी को लेकर लाईन सिफ्टीग - ब्लॉक की निर्देश का रेलवे पदाधिकारी नहीं कर रहे पालन : अयुब खान

48.72 करोड़ की लागत से आकर्षक बनेगा रांची के तीनों बस टर्मिनल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश

झारखंड

48.72 करोड़ की लागत से आकर्षक बनेगा रांची के तीनों बस टर्मिनल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश

नगर विकास मंत्री ने दिया निर्माण प्रक्रिया शुरू करने का आदेश, आइटीआई बस स्टैंड, सरकारी बस डिपो और बिरसा मुंडा टर्मिनल होंगे आकर्षक और आधुनिक सुविधाओं से लैस

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग विभाग का नेशनल सिम्पोज़ियम सम्पन्न

झारखंड

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग विभाग का नेशनल सिम्पोज़ियम सम्पन्न

ऊर्जा ट्रांज़िशन में एक्सप्लोरेशन की अहमियत पर जोर