न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने NevA (national e Vidhan application) के संचालन हेतु झारखंड विधानसभा का सभा वेश्म में लगाए गए डिजिटल उपकरणों का जायज़ा लिया.
कल 11 फरवरी को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कर कमलों द्वारा झारखंड विधानसभा में NevA सेवा केंद्र का उद्घाटन होना है. इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर तथा सभी मंत्रीगण एवं सभी माननीय सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है.
इसी कार्यक्रम के दौरान मंत्रीगण, सदस्यों को नेशनल ई० विधान एप्लीकेशन से जुड़े तकनीकों से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम झारखंड विधानसभा के सेंट्रल हॉल में कल 12:30 अप० से शुरू होगी. मंत्रीगण एवं सदस्यों को झारखंड विधानसभा की NevA प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने हेतु सभा सचिवालय द्वारा सूचना दी गई.
प्रशिक्षण के दौरान नेशनल ई विधान एप्लिकेशन के माध्यम से विधायी कार्यों का संचालन हेतु मंत्रीगण एवं सदस्यों को कंप्यूटर टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे. झारखंड विधानसभा की कार्यवाहियों का संचालन आगामी बजट सत्र से नेशनल ई० विधान एप्लीकेशन के माध्यम से आंशिक रूप से शरू की जाने की योजना है.
NeVA एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है, जिसके माध्यम से झारखंड विधानसभा से संबंधित विधायी कार्यों प्रश्नोत्तर, कार्यसूची, विधेयक, प्रस्ताव, ध्यानाकर्षणों का पेपरलेस संचालन होगा तथा सदन की कार्यवाहियों, समितियों के प्रतिवेदन का डिजिटल अभिलेख भी तैयार किया जा सकेगा.
ये भी पढ़ें- सहायक आचार्य नियुक्ति से जुड़े मामले में HC का निर्देश, अंतिम सफल अभ्यर्थी का कट-ऑफ मार्क्स वेबसाइट पर करें अपलोड
स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो ने NevA के संचालन के लिए विधानसभा में लगाए गए डिजिटल उपकरणों का लिया जायज़ा
संबंधित सामग्री
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा
एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा
कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई
बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय
रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया
सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार
सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी
थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य