शहीद संतन मेहता की प्रतिमा

एसपी कपिल चौधरी ने हैदरनगर के बरेवा गांव में किया शहीद संतन मेहता की प्रतिमा का अनावरण

पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र स्थित बरेवा गांव मे शहीद संतन मेहता की प्रतिमा का अनावरण हुआ.

By : Ark Sahuliyar
एसपी कपिल चौधरी ने हैदरनगर के बरेवा गांव में किया शहीद संतन मेहता की प्रतिमा का अनावरण

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र स्थित बरेवा गांव मे शहीद संतन मेहता की प्रतिमा का अनावरण हुआ. पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए शहीद आरक्षी संतन कुमार मेहता की प्रतिमा का अनावरण किया. इस गरिमामय अवसर पर उनके साथ हुसैनाबाद के एसडीपीओ सह आईपीएस अधिकारी दिव्यांश शुक्ल और हैदरनगर थाना की पूरी पुलिस टीम मौजूद रही.

प्रतिमा अनावरण के दौरान पूरे बरेवा गांव में देशभक्ति, गौरव और भावुकता का एक अनोखा संगम देखने को मिला. अपने क्षेत्र के वीर सपूत के बलिदान को नमन करने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और शहीद के परिजन आयोजन स्थल पर पहुंचे. सभी उपस्थित लोगों ने शहीद संतन मेहता को अपनी पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी स्मृति को नमन किया.

गौरतलब है कि संतन कुमार मेहता गत वर्ष 3 सितंबर 2025 की देर रात पलामू के मनातू जंगल में नक्सलियों के साथ हुई एक साहसिक मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे. देश और समाज के प्रति उनके इस अमर बलिदान को सदैव याद रखने के उद्देश्य से उनके पैतृक गांव बरेवा में इस स्मारक प्रतिमा की स्थापना की गई है.

समारोह के दौरान पूरा क्षेत्र शहीद संतन मेहता जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान रहा. इस अवसर पर शहीद जवान के परिजन रामराज मेहता, प्रमोद मेहता और मंथन मेहता के अलावा पूर्व मुखिया दयानंद मेहता, समाजसेवी बीरेंद्र सिंह, जयप्रकाश कुशवाहा, अशोक शर्मा, रामचंद्र यादव सहित आसपास के इलाकों के सैकड़ों लोग मौजूद रहे और सभी ने शहीद के अदम्य साहस को सलाम किया.

संबंधित सामग्री

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.