प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
भरनो/डेस्क: भरनो के स्कूल चौक के समीप सोनालिका ट्रैक्टर शो रूम का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सह समाजसेवी भोला केशरी,किशोर साहू, कंपनी के स्टेट हेड विनय सिंह एवं भाजपा प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर और विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया.मौके पर शोरूम के मालिक सह भाजपा नेता मुनेश्वर साहू ने कहा कि भरनो में सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम के खुल जाने से प्रखंड के किसानों को काफी सुविधा मिलेगी.उन्होंने यह भी कहा कि पचास हजार रुपए डाउन पेमेंट करने पर किसानों को स्टॉलमेंट में ट्रैक्टर उपलब्ध कराया जाएगा,साथ उन्हें सर्विस की भी सुविधा भी दी जाएगी. किसानों को ट्रैक्टर खरीदने या सर्विस कराने के लिए सिसई बेड़ों रांची गुमला नहीं जाना पड़ेगा,उन्हें सारी सुविधा शोरूम में ही दिया जाएगा.मौके पर पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष हरि शंकर शाही,नारायण साहू, राजकुमार गुप्ता,संजय बड़ाइक,शेखर चंद्र अधिकारी,बिहारी लाल अग्रवाल,गोबिंद अग्रवाल,मुरारी केशरी,मनोहर केशरी,अनिल शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: बरवाडीह बाजार मिडिल स्कूल रोड में ‘सुरभि लेडीज सैलून एंड बुटीक’ का शुभारंभ, महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की मिसाल