बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं चार गिरफ्तार दो फरार जांच में जुटी पुलिस

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क: चंदनकियारी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संदिग्ध रूप से घूम रही स्कार्पियो सवार छह महिलाओं में से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो महिलाएं पुलिस को देख भागने में सफल रहीं. घटना के बाद इलाके में बच्चा चोर गिरोह की आशंका को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है.

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की अहले सुबह थाना क्षेत्र के गलगलटांड़ के समीप सड़क किनारे खड़ी एक स्कार्पियो वाहन को देखकर ग्रामीणों को संदेह हुआ. ग्रामीणों ने वाहन चालक को घेर लिया और बच्चा चोर गिरोह के शक में उससे कड़ी पूछताछ की. चालक ने अपना नाम चंदू दास बताया और स्वयं को पश्चिम बंगाल के हुगली जिला अंतर्गत बेंडेल का निवासी बताया.

चालक ने बताया कि वह वाहन मालिक के निर्देश पर गुरुवार को हुगली से छह महिलाओं को लेकर झारखंड आया था. पहले वे रजरप्पा गए और वहां से लौटकर शुक्रवार की सुबह चंदनकियारी में महिलाओं को उतार दिया. चालक के अनुसार, महिलाएं टोटो पर सवार होकर गांवों की ओर चली गई थीं.

इसी बीच गांवों में संदिग्ध रूप से महिलाओं के घूमने की सूचना पर सक्रिय हुई चंदनकियारी थाना पुलिस ने बोगुला मोड़ के समीप छापेमारी कर चार महिलाओं को पकड़ लिया. हालांकि दो महिलाएं पुलिस को देखते ही ऑटो पर सवार होकर धनबाद की ओर फरार हो गईं.

यह भी पढ़ें: राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

संबंधित सामग्री

चांडिल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, गोद भराई भी किया गया

झारखंड

चांडिल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, गोद भराई भी किया गया

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

झारखंड

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

News11.News11 India.News11 India News, Jharkhand, Jharkhand News,

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

झारखंड

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

जेडीयू ने तेतरा महतो को बनाया रांची जिला अध्यक्ष, जिला चुनाव के बाद सौंपी गयी जिम्मेदारी

झारखंड

जेडीयू ने तेतरा महतो को बनाया रांची जिला अध्यक्ष, जिला चुनाव के बाद सौंपी गयी जिम्मेदारी