भरनो के मोरगांव में छह दिवसीय मनी प्राइज एवं खस्सी प्राइज हॉकी टूर्नामेंट का समा...

खस्सी प्राइज हॉकी टूर्नामेंट

भरनो के मोरगांव में छह दिवसीय मनी प्राइज एवं खस्सी प्राइज हॉकी टूर्नामेंट का समापन, भूरसो-बैंगाटोली बनी चैंपियन

भरनो प्रखंड के मोरगांव स्थित मैदान में नवयुवक संघ के तत्वावधान में आयोजित छह दिवसीय मनी प्राइज एवं खस्सी प्राइज हॉकी टूर्नामेंट का भव्य समापन किया गया.

भरनो के मोरगांव में छह दिवसीय मनी प्राइज एवं खस्सी प्राइज हॉकी टूर्नामेंट का समापन भूरसो-बैंगाटोली बनी चैंपियन

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज़11 भारत 
भरनो/डेस्क:
भरनो प्रखंड के मोरगांव स्थित मैदान में नवयुवक संघ के तत्वावधान में आयोजित छह दिवसीय मनी प्राइज एवं खस्सी प्राइज हॉकी टूर्नामेंट का भव्य समापन किया गया. फाइनल मैच में स्थानीय विधायक जिगा सुसारन होरो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. वहीं भरनो थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जॉनसन बाड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे. अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फाइनल मैच का शुभारंभ कराया. इस अवसर पर विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए. उन्होंने कहा कि खेल में जीतने वाला सिकंदर होता है,लेकिन हारने वाला खिलाड़ी भी अपने संघर्ष और प्रयास के कारण सम्मान का पात्र होता है. उन्होंने कहा कि गांव के युवाओं द्वारा हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन करना सराहनीय पहल है,क्योंकि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने और निखारने का अवसर मिलता है. विधायक ने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी युवा बेहतर भविष्य बना सकते हैं. इसके लिए खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास,अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ना होगा. उन्होंने खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया. मनी प्राइज हॉकी टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया.  

फाइनल मुकाबला भूरसो-बैंगाटोली और बसिया की टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद निर्णय पेनाल्टी शूटआउट से हुआ,जिसमें भूरसो-बैंगाटोली की टीम ने तीन गोल से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया. विजेता टीम को समिति की ओर से 25 हजार रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया,जबकि उपविजेता बसिया की टीम को 15 हजार रुपये नगद राशि प्रदान की गई. वहीं खस्सी प्राइज हॉकी टूर्नामेंट में कुल 60 टीमों ने भाग लिया. इसका फाइनल मुकाबला डीजे सलंगलोया,लापुंग और झारखंड स्टार सायंदा टीम के बीच खेला गया. समाचार लिखे जाने तक फाइनल मैच के बाद मंचीय कार्यक्रम जारी था. खस्सी प्राइज टूर्नामेंट का मुख्य आकर्षण नेशनल हॉकी खिलाड़ी विजय तिर्की रहे. विजय तिर्की डीजे सलंगलोया टीम की ओर से फाइनल मुकाबले में खेल रहे थे.  उनके खेल को देखने और उत्साह बढ़ाने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह नजर आया. कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जॉनसन बाड़ा,थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह,मुखिया मीरा उरांव,पंचायत समिति सदस्य राजेश्वरी उरांव, राजेंद्र उरांव,अनिल उरांव सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. टूर्नामेंट को सफल बनाने में नवयुवक संघ के रोशन उरांव,सिमोन तिर्की,आश्रित तिर्की,जयराम उरांव,सोमन लकड़ा,सूरज उरांव,आकाश केरकेट्टा,अर्पण बाड़ा,संतोष उरांव,बलदेव उरांव सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. 

संबंधित सामग्री

तीन साल बाद भी लापता युवक का सुराग नहीं, हाईकोर्ट ने कहा-यह गंभीर मामला, सरकार दें विस्तृत रिपोर्ट

झारखंड

तीन साल बाद भी लापता युवक का सुराग नहीं, हाईकोर्ट ने कहा-यह गंभीर मामला, सरकार दें विस्तृत रिपोर्ट

बोकारो के दुग्धा थाना क्षेत्र के रहने वाले रितेश कुमार के करीब तीन वर्षों से लापता होने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जांच की प्रगति पर विस्तृत शपथ-पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है.

गुमला जिला के भरनो सहित विभिन्न प्रखंडों में बेरोजगार युवाओं को दिया जाएगा एसआईएस में रोजगार

झारखंड

गुमला जिला के भरनो सहित विभिन्न प्रखंडों में बेरोजगार युवाओं को दिया जाएगा एसआईएस में रोजगार

सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ़ इंडिया और सिक्योरिटी इंटेलिजेंट सर्विस इंडिया लिमिटेड के द्वारा गुमला जिले के भरनो सहित विभिन्न ब्लॉक परिसर में कैंप का आयोजन किया जा रहा है.

बसिया में कांग्रेस की बैठक: 15 जुलाई को सभी पंचायतों में अभियान चलाने का निर्णय

झारखंड

बसिया में कांग्रेस की बैठक: 15 जुलाई को सभी पंचायतों में अभियान चलाने का निर्णय

प्रखंड कांग्रेस कमेटी, बसिया की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को कोनबीर स्थित विवाह मंडप में आयोजित की गई.

राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस पर सीतारामपुर जलाशय में कार्यक्रम आयोजित, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

झारखंड

राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस पर सीतारामपुर जलाशय में कार्यक्रम आयोजित, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाकर मत्स्य पालन करने का किए अपील

गढ़वा शहर के टाउनहॉल के सामने बाटा शोरूम का भव्य शुभारंभ

झारखंड

गढ़वा शहर के टाउनहॉल के सामने बाटा शोरूम का भव्य शुभारंभ

गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी समेत कई नेताओं ने किया संयुक्त रूप से शुभारम्भ