SIR की बारी अब झारखंड की, अगले महीने से शुरू होगी प्रक्रिया, 8 जनवरी को ECI टीम रांची में

By : News11 Bharat
SIR की बारी अब झारखंड की, अगले महीने से शुरू होगी प्रक्रिया, 8 जनवरी को ECI टीम रांची में

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: देश के कई राज्यों में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) समाप्त हो चुकी है, अब बारी झारखंड की आ गयी है. चुनाव आयोग ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी है. उम्मीद है, फरवरी महीने से झारखंड में भी एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. इसी को लेकर निर्वाचन आयोग की टीम 8 जनवरी को रांची आने वाली है. भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के हाल के दो दिवसीय झारखंड दौरे के बाद यह जानकारी सामने आयी है. इस दौरे पर उन्होंने झारखंड में भी मतदाता सूची के शुद्धीकरण और लोकतांत्रिक पारदर्शिता को लेकर अपनी बात कही थी.

अब जानकारी सामने आ रही है कि एसआईआर को लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग की 8 जनवरी को झारखंड पहुंचेगी. चुनाव आयोग की टीम की समीक्षा के बाद झारखंड में फरवरी में एसआईआर का काम शुरू हो सकता है. 

झारखंड में एसआईआर प्रक्रिया पर भी कुछ जानकारियां सामने आ रही हैं. जानकारी के अनुसार, दूसरे राज्यों से आये अधिकारी बीएलओ ऐप से झारखंड में फिजिकल वेरिफिकेशन करेंगे. 

बता दें कि मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्य के लिए 2003 की मतदाता सूची को आधार बनाया गया है. 2003 में कोई मतदाता किस राज्य में था और उसके बाद वह किस राज्य में स्थानांतरित हो गया है, इसी के आधार पर ही मतदाता सूची में मतदाता का नाम रहने या कटने का काम होगा. दूसरे राज्यों में जो करोड़ों नाम हटे हैं, उसमें यही प्रक्रिया अपनायी गयी है.

निर्वाचन आयोग के अनुसार, जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, और वे सूची में अपना नाम दर्ज करवाना चाहते हैं, उन्हें फॉर्म-6 भरकर बीएलओ के पास जमा करना होगा.

यह भी पढ़ें: प्रदूषण को लेकर रामगढ़ ने बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग लिमिटेड से 7 दिनों में मांगी AQI रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य