सिमडेगा के लिए बड़ी सौगात की उम्मीद, विधायक भूषण बाड़ा की पहल पर सड़क परियोजनाओं...

simdega-road-projects-bhushan-bada-demand-gets-boo

सिमडेगा के लिए बड़ी सौगात की उम्मीद, विधायक भूषण बाड़ा की पहल पर सड़क परियोजनाओं को मिली केंद्रीय स्तर पर गति

सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा की क्षेत्र के विकास के लिए की जा रही पुरजोर कोशिशों का असर अब सीधे देश की राजधानी दिल्ली तक देखने को मिल रहा है.

सिमडेगा के लिए बड़ी सौगात की उम्मीद विधायक भूषण बाड़ा की पहल पर सड़क परियोजनाओं को मिली केंद्रीय स्तर पर गति

न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क:
सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा की क्षेत्र के विकास के लिए की जा रही पुरजोर कोशिशों का असर अब सीधे देश की राजधानी दिल्ली तक देखने को मिल रहा है. जिले की सुदूरवर्ती सीमाओं को जोड़ने और परिवहन व्यवस्था को वैश्विक स्तर का बनाने के लिए विधायक द्वारा की गई अनूठी पहल पर भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा और सकारात्मक कदम उठाया है. 

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से विधायक भूषण बाड़ा को एक आधिकारिक पत्र भेजा गया है. इस पत्र के माध्यम से केंद्रीय मंत्री ने अवगत कराया है कि विधायक द्वारा आगामी सड़क निर्माण योजनाओं की स्वीकृति को लेकर भेजे गए मांग पत्र को बेहद गंभीरता से लिया गया है. इस महत्वपूर्ण योजना से संबंधित प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्री द्वारा आगे की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी स्वीकृति के लिए संबंधित उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है.विशेषज्ञों का मानना है कि इन दोनों महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण से सिमडेगा में न केवल सड़क हादसों में कमी आएगी बल्कि समय की भी भारी बचत होगी. 

ओडिशा और छत्तीसगढ़ बॉर्डर से सीधे जुड़ाव होने के कारण क्षेत्र में व्यापार, रोजगार और पर्यटन की असीम संभावनाएं खुलेंगी. सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से फाइल आगे बढ़ने के बाद अब यह साफ हो गया है कि वह दिन दूर नहीं जब सिमडेगा की सीमाएं देश के आधुनिक हाईवे नेटवर्क का हिस्सा बनेंगी. विधायक भूषण बाड़ा की इस शानदार पहल ने यह साबित कर दिया है कि यदि जनप्रतिनिधि के इरादे मजबूत हों तो विकास की राह में कोई भी बाधा आड़े नहीं आ सकती. 

गौरतलब है कि विधायक भूषण बाड़ा स्वयं दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले थे. साथ ही हाथों हाथ ज्ञापन देते हुए सड़क निर्माण कार्य कराने की मांग की थी. इस दौरान उन्होंने जिले की वस्तु स्थिति एवं इस दोनों सड़क के बनने से होने वाले फायदों को भी विस्तार से बताया था. इसके बाद नितिन गडकरी भी काफ़ी प्रभावित हुए और उन्होंने सड़क निर्माण कार्य की दिशा में सराहनीय पहल किया. 

इन दो महत्वपूर्ण रूटों का होगा कायाकल्प
विधायक भूषण बाड़ा की दूरदर्शी योजना के तहत मुख्य रूप से दो बड़े लाइफलाइन रूटों पर चमचमाती सड़कों का जाल बिछाया जाएगा. रांची रिंग रोड से ओडिशा बॉर्डर तक कुल 184 किमी सड़क बनाने का प्रस्ताव है. यह मार्ग सिमडेगा को सीधे राजधानी रांची और पड़ोसी राज्य ओडिशा के बड़े व्यापारिक केंद्रों से जोड़ेगा. वहीं बीरू से छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक कुल 87 किमी सड़क निर्माण कराने की योजना है. इस सड़क के बनने से छत्तीसगढ़ की सीमा तक का सफर न केवल सुगम होगा बल्कि सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले आदिवासियों और किसानों को अपनी उपज बड़े बाजारों तक ले जाने में बेहद आसानी होगी. 

इधर इस बड़ी उपलब्धि के देख जिले के आम नागरिकों, व्यवसायियों और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है. स्थानीय प्रबुद्ध जनों का कहना है कि विधायक भूषण बाड़ा जमीन से जुड़े ऐसे नेता हैं जो सिर्फ वादे नहीं करते बल्कि धरातल पर काम करके दिखाते हैं. दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश के केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से सीधे संपर्क साधकर क्षेत्र की समस्याओं का इस तरह समाधान निकालना उनकी कार्यकुशलता और सिमडेगा के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें: SAIL ने भारतीय नौसेना के तीन नए युद्धपोतों के लिए 5,700 टन विशेष स्टील की आपूर्ति की

संबंधित सामग्री

दलुडीह पंचायत के पियरशाला में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, धुमकुड़िया हाउस का हुआ उद्घाटन

झारखंड

दलुडीह पंचायत के पियरशाला में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, धुमकुड़िया हाउस का हुआ उद्घाटन

राजगंज प्रखंड अंतर्गत दलुडीह पंचायत के पियरशाला गांव में बुधवार को विकास कार्यों को नई गति मिली. टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने केन्द्र सरकार की पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-

सदर अस्पताल पहुंचे विधायक आई.पी. गुप्ता, मारपीट पीड़ित का जाना हाल

बिहार

सदर अस्पताल पहुंचे विधायक आई.पी. गुप्ता, मारपीट पीड़ित का जाना हाल

सहरसा विधायक आई.पी. गुप्ता बुधवार को सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही सुविध

सीतामढ़ी में भीषण गर्मी का असर: 25 से 27 जून तक कक्षा आठवीं तक के स्कूल बंद, बड़ी कक्षाएं सुबह 10 बजे तक

बिहार

सीतामढ़ी में भीषण गर्मी का असर: 25 से 27 जून तक कक्षा आठवीं तक के स्कूल बंद, बड़ी कक्षाएं सुबह 10 बजे तक

सीतामढ़ी जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिला दंडाधिकारी रिची पाण्डेय ने एहतियातन महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है.

800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर कोर्ट ले जाते समय फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

बिहार

800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर कोर्ट ले जाते समय फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

मुंगेर में शराब तस्करी के एक बड़े मामले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 800 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार दो तस्करों में से एक आरोपी कोर्ट ले जाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.

पीड़िता को 50 लाख मुआवजा देने की मांग, शाम 7 बजे अस्पताल पहुंचेंगे तेजस्वी यादव!

बिहार

पीड़िता को 50 लाख मुआवजा देने की मांग, शाम 7 बजे अस्पताल पहुंचेंगे तेजस्वी यादव!

राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, और बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर 24 जून 2026 को राजद नेताओं का प्रतिनिधिमंडल बेगूसराय के चर्चित गैंगरेप कांड की पीड़िता से अस्पताल में म