Jharkhand Weather: झारखंड में सर्दी की विदाई के संकेत, दिन में तीखी धूप तो सुबह-शाम हल्की कंपकंपी

Jharkhand Weather: झारखंड में सर्दी की विदाई के संकेत, दिन में तीखी धूप तो सुबह-शाम हल्की कंपकंपी

jharkhand weather झारखंड में सर्दी की विदाई के संकेत दिन में तीखी धूप तो सुबह-शाम हल्की कंपकंपी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में कड़ाके की सर्दी अब धीरे-धीरे बीते दिनों की बात बनती जा रही हैं. मौसम का मिज़ाज बदल रहा है और ठंड व गर्माहट के बीच अजीब-सा तालमेल देखने को मिल रहा हैं. हालात ऐसे है कि लोग तय नहीं कर पा रहे कि स्वेटर पहनें या नहीं पहनें तो गर्मी लगने लगती है और उतारें तो हल्की ठंड महसूस होती हैं. 

दोपहर में तेज धूप, ठंड पर भारी
राज्य के अधिकांश जिलों में दोपहर के समय कर्कश धूप निकल रही हैं. खासतौर पर 12 बजे से 2 बजे के बीच धूप इतनी असरदार है कि बिना स्वेटर बैठे रहना भी आरामदायक हो गया हैं. दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी झारखंड में यह असर ज्यादा दिख रहा है, जहां न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ हैं. 

इन जिलों में बढ़ा तापमान, गर्मी के संकेत
देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंच सकता हैं. वहीं अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना हैं. बीते दिनों की तुलना में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जो साफ तौर पर मौसम में बदलाव का संकेत हैं. हालांकि दोपहर की धूप राहत दे रही है, लेकिन सुबह और शाम के समय हल्की ठंड अब भी बनी हुई हैं. राजधानी रांची समेत खूंटी, लातेहार, लोहरदगा और गुमला जैसे इलाकों में सुबह की कंकनी लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर रही हैं. 

रांची में सबसे ज्यादा ठंडक
पिछले 24 घंटों में रांची में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि खूंटी में यह 8.6 डिग्री रहा. इन इलाकों में सुबह के समय ठंड ज्यादा चुभ रही है, हालांकि दिन चढ़ते ही मौसम सुहावना हो जाता हैं. झारखंड में अब ठंड विदा लेने की तैयारी में हैं. दिन में गर्माहट बढ़ रही है, जबकि रात और सुबह हल्की ठंड अब भी महसूस हो रही हैं. आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा होने के संकेत है, जिससे साफ है कि राज्य धीरे-धीरे वसंत और गर्मी की ओर बढ़ रहा हैं. 

यह भी पढ़े: अमेरिका ने घटाया भारत पर लगा टैरिफ, PM मोदी से बात करने के बाद ट्रंप का ऐलान 
 
संबंधित सामग्री

नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी के चार महीने बाद इकलौता बेटा गंवाया

बिहार

नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी के चार महीने बाद इकलौता बेटा गंवाया

दिल्ली की भीड़ से भागिए, सुकून की वादियों में खो जाइए.. सिर्फ 5 घंटे दूर है ये जन्नत!

देश-विदेश

दिल्ली की भीड़ से भागिए, सुकून की वादियों में खो जाइए.. सिर्फ 5 घंटे दूर है ये जन्नत!

NEET छात्रा हत्या मामले के बाद परिजनों को लगातार मिल रही धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बिहार

NEET छात्रा हत्या मामले के बाद परिजनों को लगातार मिल रही धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

झारखंड

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी