न्यूज11 भारत
गिरीडीह/डेस्क: झारखंड में चल रहे नगर निगम चुनाव 2026 के समाप्त होने के बाद, देर शाम पचंबा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 के आजाद नगर में हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बंगाल के दुर्गापुर एयरपोर्ट से शिवम आजाद उर्फ शिवम श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिवम अपनी प्रतिक्रिया भी देने की कोशिश की है. जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
वहीं गिरफ्तारी से चंद घंटे पूर्व शिवम ने फेसबुक के माध्यम से अपनी सफाई में अपना पक्ष रखते हुए वीडियो जारी किया है और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए नजर आ रहा है. पूरे मामले पर सीबीआई जांच की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: Jharkhand Weather: झारखंड में आंधी और वज्रपात की चेतावनी, 20 जिलों में होगी झमाझम बारिश