न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है. दरअसल रांची रेल मंडल के अंतर्गत किता - सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य हेतु ब्लॉक की वजह से कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि असुविधा से बचने के लिए घर से निकलने से पहले अपने ट्रेन के वर्तमान स्थिति की जानकारी ले लें.
1. ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान – हटिया – बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ दिनांक 15/09/2026 का गोमो स्टेशन पर आंशिक समापन एवं आंशिक प्रारम्भ होगा. इन ट्रेनों का गोमो – हटिया – गोमो के बीच परिचालन रद्द रहेगा.
2. ट्रेन संख्या 18035 / 18036 खड़गपुर – हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस , यात्रा प्रारंभ दिनांक 15/09/2026 का आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन तथा आद्रा स्टेशन से आंशिक प्रारंभ होगा. इन ट्रेनों का आद्रा - हटिया - आद्रा के बीच परिचालन रद्द रहेगा.
3. ट्रेन संख्या 63598/63597 आसनसोल – रांची – आसनसोल मेमू पैसेंजर यात्रा प्रारंभ दिनांक 15/09/2026 का मूरी स्टेशन पर आंशिक समापन / आंशिक प्रारंभ होगा. इन ट्रेनों का मुरी - रांची - मुरी के बीच परिचालन रद्द रहेगा.
ये ट्रेनें रद्द रहेंगी:
1. ट्रेन संख्या 58663/58664 हटिया – सांकी – हटिया पैसेंजर, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 15/09/2026 को रद्द रहेंगी.
2. ट्रेन संख्या 58665/58666 हटिया – सांकी – हटिया पैसेंजर, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 15/09/2026 को रद्द रहेंगी.
इसे भी पढ़ें: रातू में महिला को वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत करने के मामले में FIR दर्ज, अन्य महिला पर कांड में शामिल होने का आरोप