शहर में मॉल, मेडिटेशन सेंटर, जिम, अत्याधुनिक सुविधायुक्त विवाह भवन निर्माण सहित दिए कई प्रस्ताव

Several proposals were submitted for the city, inc

शहर में मॉल, मेडिटेशन सेंटर, जिम, अत्याधुनिक सुविधायुक्त विवाह भवन निर्माण सहित दिए कई प्रस्ताव

नप उपाध्यक्ष दीपक रिंकू ने शहर के समग्र विकास एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर ईओ अरविंद तिर्की को 10 सूत्री मांगपत्र सौंपा है. उन्होंने जनहित में विभिन्न विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर

शहर में मॉल मेडिटेशन सेंटर जिम अत्याधुनिक सुविधायुक्त विवाह भवन निर्माण सहित दिए कई प्रस्ताव

न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क:
नप उपाध्यक्ष दीपक रिंकू ने शहर के समग्र विकास एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर ईओ अरविंद तिर्की को 10 सूत्री मांगपत्र सौंपा है. उन्होंने जनहित में विभिन्न विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करने का आग्रह करते हुए कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और जिले की पहचान एक आधुनिक नगर के रूप में बनेगी. सौंपे गए प्रस्ताव में शहर के चिल्ड्रेन पार्क को वीर शहीद कुंवर सिंह के नाम पर एक अत्याधुनिक मॉल के रुप में विकसित करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि मॉल के बेसमेंट के दो तल में पार्किंग, दो तल कमर्शियल, तीसरे तल में गेम जोन और फुड कोट तथा चौथे तल पर मल्टीप्लेक्स का निर्माण कराया जाए. साथ ही मॉल के सभी तल का नामकरण महापुरुषों के नाम पर करने का सुझाव दिया है. 

उपाध्यक्ष ने अटल पार्क का सौंदर्यीकरण करते हुए बच्चों के लिए झूले एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पार्क के पश्चिमी हिस्से में मिनी वाटर पार्क बनाने की मांग की है. इसके अलावा शहर के नीचे बाजार, गुलजार गली, सामटोली, खैरनटोली, ईदगाह मोहल्ला, सलडेगा, प्रिंस चौक, ठाकुरटोली, डुमरटोली, रामजानकी मंदिर परिसर, सुंदरपुर, खिजरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में ओपन जीम का अधिष्ठापन कराने का भी प्रस्ताव दिया. साथ ही शहर के सभी बीसो वार्ड में बेहतर जल निकासी के लिए ड्रेनेज व्यवस्था बहाल कराने की मांग की. 

मांगपत्र में नगर भवन का जीर्णोद्धार कर वहां स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को सम्मानपूर्वक स्थानांतरित करते हुए बड़ी प्रतिमा स्थापित करने, फुटपाथ दुकानदारों के लिए रांची के अटल वेंडिंग मार्केट की तर्ज पर टैक्सी स्टैंड परिसर में ढ़लाई कराकर नीचे तले में स्टैंड एवं पहले तले में आधुनिक मार्केट बनाने तथा शहर के सलडेगा, सामटोली एवं बीच मोहल्ला-खैरनटोली के समीप अत्याधुनिक सुविधायुक्त विवाह भवन निर्माण की भी मांग की है. वर्तमान बस स्टैंड एवं टैक्सी स्टैंड के आधुनिकीकरण, मार्केट कंपलेक्स एवं डेली मार्केट में बने दुकानों का जीर्णोद्धार करते हुए सड़क, नाली, पेयजल, सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर बनाने, युवाओं के लिए स्टडी सेंटर, मेडीटेशन सेंटर, करियर काउंसलिंग सेंटर निर्माण का भी प्रस्ताव दिया. 

पीएम आवास योजना के तहत भूमिहीनों कि लिए सरकारी जमीन पर फ्लैट का निर्माण कराने, पुस्तकालय में ई-लाइब्रेरी स्थापित करने तथा शहर के युवाओं के लिए एक आधुनिक फिटनेस सेंटर एवं जिम निर्माण का भी प्रस्ताव दिया गया है. दीपक रिंकू ने कहा कि ये सभी योजनाएं शहर की वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं. यदि इन पर शीघ्र अमल होता है तो सिमडेगा के विकास को नई गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी. उन्होंने ईओ से जनहित में इन प्रस्तावों पर सकारात्मक पहल करते हुए जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

यह भी पढ़ें: सोनाहातू–राहे क्षेत्र में जियो नेटवर्क की बदहाल स्थिति पर जेसीएम ने जताई गहरी चिंता, शीघ्र सुधार की मांग की!

संबंधित सामग्री

मुहर्रम को लेकर गोमो - तोपचांची में रहा सौहार्दपूर्ण माहौल, प्रशासन रहा सक्रिय

झारखंड

मुहर्रम को लेकर गोमो - तोपचांची में रहा सौहार्दपूर्ण माहौल, प्रशासन रहा सक्रिय

गोमो एवं तोपचांची क्षेत्र में मुहर्रम पर्व श्रद्धा, आस्था एवं आपसी भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण देखा गया.

रांची के बगदा घाटी में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

झारखंड

रांची के बगदा घाटी में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव-थाना क्षेत्र के बगदा घाटी में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना हुई. घाटी में एक पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में गिर गई.

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 शुभारंभ 

झारखंड

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 शुभारंभ 

रांची स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी (SBU) में चित्रपट झारखंड के तत्वावधान में आयोजित झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ.

सासाराम में नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

बिहार

सासाराम में नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

बड़ी खबर सासाराम से है. जहां करगहर थाना क्षेत्र के रसूलपुर रजवाहा में पिपरा जगदलपुर गांव के बीच एक नहर से एक महिला का शव बरामद हुआ है. मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है.

सेल CMD से मिले मजदूर नेता, किरीबुरू अस्पताल की बदहाली और मजदूरों की समस्याओं पर सौंपा मांग पत्र

झारखंड

सेल CMD से मिले मजदूर नेता, किरीबुरू अस्पताल की बदहाली और मजदूरों की समस्याओं पर सौंपा मांग पत्र

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, मेघाहातुबुरु इकाई ने सेल की मेघाहातुबुरु खदान के निरीक्षण पर पहुंचे SAIL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पांडा से मुलाकात कर क्षेत्र की गंभीर समस्याओं से अवगत कराय