गावां में जंगली बिरनी के हमले में कई लोग घायल, दो की हालत गंभीर

अफरा-तफरी

गावां में जंगली बिरनी के हमले में कई लोग घायल, दो की हालत गंभीर

बाद में सभी को गावां अस्पताल लाया गया जहां सभी का उपचार किया गया

गावां में जंगली बिरनी के हमले में कई लोग घायल दो की हालत गंभीर

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत

गावां/डेस्क: गावां थाना क्षेत्र के मंझने-तिलैया मुख्य मार्ग के पास जंगल में मंगलवार को जंगली बिरनी के झुंड ने हमला कर 12 लोगों को घायल कर दिया. अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि उत्क्रमित उच्च विद्यालय के सरकारी शिक्षक देवेंद्र सिंह को छुट्टी के बाद उनका बेटा जीवन कुमार सिंह बाइक से घर बिरने लेकर आ रहा था इसी दौरान जंगली बिरनियों के झुंड ने हमला कर दिया. घटना के बाद देवेन्द्र सिंह सड़क पर गिर गए जिसके बाद उन्हें सैकड़ों की संख्या में बिरनी ने काट लिया किसी तरह से उनका बेटा जीवन भागकर कुछ दूर पहुँचा और गांव में फोन कर घटना की जानकारी दी. इसके बाद कार से उनलोगों को लाने पहुंचे आनंद सिंह व सुमन सिंह को भी बिरनी ने कतजर जख्मी कर दिया. किसी तरह से उन्हें कार में बैठाकर घर लाया इस दौरान बिरनी कई से संख्या में कार के अंदर घुस गया. जिससे कार में सवार लोग भी घायल हो गए. बाद में सभी को गावां अस्पताल लाया गया जहां सभी का उपचार किया गया. जबकि जीवन कुमार सिंह व देवेंद्र सिंह की हालत गंभीर हो गई है जिसे रेफर कर दिया गया है.
घायलों में खनियापहरी निवासी मोहन हेम्ब्रम, दुधपनिया निवासी फुलवा देवी, बिरने निवासी आनंद सिंह, जीवन सिंह व इसके पिता बरमसिया उच्च विद्यालय के सरकारी शिक्षक देवेंद्र सिंह 58 साल व सुमन सिंह, गावां निवासी मो. इरफान व अली खान तथा गोबरदहा निवासी बजरंग मुर्मू, पूरन टुड्डू और बड़की देवी शामिल हैं जिनमें देवेंद्र सिंह व जीवन सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: गावां में सरकारी चावल को लेकर बवाल, जांच से पहले दुकान से हटे बोरे! वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल

संबंधित सामग्री

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

झारखंड

कल्याणपुर के ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक को सौंपा ज्ञापन, कई समस्याओं से कराया गया अवगत

बेंती-बहेरा-कल्याणपुर पंचायत की चार जर्जर सड़कों का कालीकरण तथा पुलिया और गार्डवाल निर्माण कराने की मांग

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पेड़ लगने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने भरनो थाने में दिया आवेदन

झारखंड

शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पेड़ लगने से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने भरनो थाने में दिया आवेदन

5 सितंबर को अपग्रेड प्लस टू उच्च विद्यालय तुरीअम्बा में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद

मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

झारखंड

मनोहरपुर स्टेशन से गायब बाइक बीसखोली में मिली, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

लावारिस हालत में मिली बाइक, जिसके बाद उसे उसके मालिक को सौंप दी गई

विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2026 में युवाओं की भागीदारी पर जोर

झारखंड

विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2026 में युवाओं की भागीदारी पर जोर

युवाओं की नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण से जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा

भरनो प्रखंड के परसा में पांच दिवसीय कैश मनी फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 16 टीमें ले रही हैं हिस्सा

झारखंड

भरनो प्रखंड के परसा में पांच दिवसीय कैश मनी फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 16 टीमें ले रही हैं हिस्सा

विजेता को 50 हजार और उपविजेता को 30 हजार रुपये नगद पुरस्कार