डोरंडा स्थित सत्यभामा अपार्टमेंट फायरिंग मामले में सुजीत सिन्हा गैंग के 7 अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

By : Ark Sahuliyar
डोरंडा स्थित सत्यभामा अपार्टमेंट फायरिंग मामले में सुजीत सिन्हा गैंग के 7 अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची के डोरंडा स्थित सत्यभामा अपार्टमेंट में हाल ही में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े सात अपराधियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इनके पास से दो पिस्तौल, 23 जिंदा कारतूस, और घटना में प्रयुक्त चार बाइक व एक कार बरामद की है. 

पुलिस के अनुसार, इस फायरिंग की साजिश जेल में बंद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ने रची थी. उसने कथित तौर पर अपने साथियों को वीडियो कॉल के जरिए अपराध को अंजाम देने का निर्देश दिया था.

यह मामला रांची में सक्रिय अमन साहू और सुजीत सिन्हा गिरोहों के बीच वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा हुआ है. पुलिस का कहना है कि फायरिंग अमन साहू गैंग के सदस्य आकाश राय के घर पर की गई थी, जिसकी जिम्मेदारी सुजीत सिन्हा गैंग के एक फ्रंट कोयलांचल शांति सेना ने ली थी. सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया. 

गिरफ्तार आरोपी 

  • जितेश कुमार
  • संतोष मिश्रा
  • मयंक कुमार
  • राजू महतो
  • प्रिंस मिश्रा
  • सुमित वर्मा
  • अभिषेक कुमार

रांची पुलिस इस मामले को गैंगवार से जुड़ा मानकर आगे की जांच में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि शहरी क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग करेगी लेह हिंसा की घटना की जांच, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश 

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य