न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: SSC GD कांस्टेबल परीक्षा रिगिंग मामले में आरोपी अनु कुमारी को हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने अनु कुमारी को जमानत देने से इनकार कर दिया है.
बताते चलें यह मामला रांची के पंडरा थाना कांड संख्या 167/2026 से जुड़ा है. अनु कुमारी पर परीक्षा केंद्र में रिमोट एक्सेस के जरिए डिजिटल रिगिंग का आरोप है. केंद्र के बाहर से सॉल्वर गिरोह के माध्यम से कंप्यूटर के जरिए प्रश्न हल कराने का भी आरोप लगाया गया है. अनु कुमारी समेत 6 अभ्यर्थियों के सिस्टम में रिमोट एक्सेस का आरोप लगा था.
परीक्षा पास कराने के लिए प्रति अभ्यर्थी 10 से 13 लाख रुपये की डील की गयी थी. मामले में 6 अभ्यर्थियों से करीब 78 लाख रुपये की सौदेबाजी की भी बात सामने आई थी. परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों की पहचान के लिए खास ड्रेस कोड का भी प्रयोग हुआ था. मामले की जांच में कंप्यूटर, इंटरनेट राउटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किये गए हैं.
इसे भी पढ़ें: झारखंड के सभी पुलिस स्टेशनों में लगेंगे हाईटेक CCTV कैमरे, 90 करोड़ रुपये की मंजूरी