महिला मंडल समूह

सताक्षी महिला मंडल का सेवा अभियान, सैकड़ों महिलाओं को दिया गया पोषाहार किट

महिला मंडल की अध्यक्ष किरण झा ने सैकड़ो महिलाओं की समस्या सुनी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सताक्षी महिला मंडल का सेवा अभियान, सैकड़ों महिलाओं को दिया गया पोषाहार किट

अमित कुमार/न्यूज11  भारत

महगामा/डेस्क:  ईसीएल की सताक्षी महिला मंडल का सेवा अभियान उम्मीद का किरण बनकर उभर रहा है. न सरकार का कोई फंड ,न सीएसआर की मदद, न कोई जन सहायता l महिला मंडल का यह समूह खुद के योगदान से जन सरोकारों से जुड़े कई ऐसे कार्यक्रम कर रही हैं जो आज देश में मिसाल बनी हुई है. मुद्दों पर नई उम्मीद की किरण बनकर उभरने वाली किरण झा के नेतृत्व में संचालित होने वाली सताक्षी महिला मंडल के द्वारा आज ईसीएल के उर्जानगर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कई कार्यक्रम किए गए. जिसमें ईसीएल के कई अधिकारियों ने रक्तदान किया और गर्भवती महिलाओं व दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों के माताओं के बीच पोषाहार किट का वितरण किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया.

महिला मंडल की अध्यक्ष किरण झा ने सैकड़ो महिलाओं की समस्या सुनी और उसकी समाधान के लिए त्वरित पहल भी की .उन्होंने कहा आज के दौर में लोग रक्तदान को लेकर  कई भ्रांतियां के शिकार हैं जबकि एक यूनिट रक्त किसी की भी जिंदगी बचा सकती है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है. प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए. वही डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर में महिलाओं के बीच पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया. जिसमें गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के माताओं को पोषाहार वितरण कर संतुलित आहार, कुपोषण से बचाव और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया.

यह भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी से बढ़ी है  मानसूनी की सक्रियता, झारखंड के 12 जिलों में हो सकती है अच्छी बारिश

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित