बरवाडीह में ओवरटेक के दौरान स्कूल वाहन पलटा, कई बच्चे घायल

By : Vaibhaw Vikram
बरवाडीह में ओवरटेक के दौरान स्कूल वाहन पलटा, कई बच्चे घायल

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क:
बरवाडीह-छिपादोहर मार्ग पर सोमवार को स्कूली बच्चों से भरा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गया. हादसे में कई बच्चे घायल हो गए. घटना पैरा के समीप हुई, जहां संत क्लारेट लेदगाई स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर बरवाडीह लौट रहा वाहन ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया.

बताया जा रहा है कि वाहन पर 20 से अधिक बच्चे सवार थे. अचानक वाहन पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसपास मौजूद ग्रामीणों एवं राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मिशन अस्पताल  गांधी जी मेडिकल्स पहुंचाया.

घायलों में कई बच्चों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि कृति रंजन (9 वर्ष) एवं शिवंशी वर्मा (14 वर्ष) के हाथ में फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई है. दोनों बच्चों को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर किया गया है. राहत की बात यह रही कि सभी बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. बच्चों की स्थिति जानने को लेकर परिजन काफी चिंतित नजर आए. वहीं हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.

सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह उर्फ पिंटू, 20 सूत्री अध्यक्ष नशीम अंसारी, पूर्वी पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हालचाल जाना. इलाज के दौरान स्कूल प्रबंधन के लोग भी अस्पताल में मौजूद रहे और बच्चों के उपचार की जानकारी लेते रहे.

अंचलाधिकारी लवकेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराई गई. उन्होंने कहा कि जल्द ही स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक की जाएगी, जिसमें अनुभवी चालकों को रखने तथा रजिस्ट्रेशन फेल वाहनों को हटाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, ट्रेजरी घोटाले की CBI जांच कराने की मांग

संबंधित सामग्री

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

सीआईडी ने बनाया है आरोपी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की लगाई थी गुहार