न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी हैं. इसी बीच वार्डों के परिणाम लगातार घोषित किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई हैं. शुरुआती चरण में सात वार्डों के नतीजे सामने आ चुके है और विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा हैं.
सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित उम्मीदवार मनोज चौधरी ने 368 वोट से जीत हासिल की.
आदित्यपुर नगर निगम के मेयर बने संजय सरदार
आदित्यपुर नगर निगम के भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजय सरदार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थित उम्मीदवार भुगलू सोरेन को 8451 वोट से पराजित किया.
आदित्यपुर
वार्ड संख्या 1 से बनमली महतो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया. वार्ड संख्या 2 से सुप्रिया महतो विजयी रहीं, जबकि वार्ड संख्या 3 से पिंकी चौधरी ने जीत हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई. वार्ड संख्या 4 में कड़ी टक्कर के बीच शुभम पांडे ने जीत हासिल की और समर्थकों का आभार जताया. वार्ड संख्या 5 से विनीता कुमारी विजयी घोषित की गई. वहीं वार्ड संख्या 6 से धनंजय गुप्ता ने चुनाव जीतकर अपनी पकड़ मजबूत साबित की. वार्ड संख्या 7 से परितोष बेज ने जीत हासिल कर चुनावी मुकाबले में बाजी मार ली. आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 32 से मालती देवी ने जीत दर्ज की. पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र नारायण सिंह की बहू को करारी शिकस्त दी.
आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 29 से अर्चना कुमारी ने दर्ज की जीत. उन्होंने पूर्व अध्यक्ष रीता श्रीवास्तव को लगभग 600 वोट से शिकस्त दी.
कपाली नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर परवेज आलम उर्फ चांद ने जीत दर्ज की.
यह भी पढ़े: पलामू नगर निकाय चुनाव 2026: वोटों की गिनती जारी, मेदिनीनगर मेयर पद के शुरुआती रुझान आए सामने