संजय पत्रकार की बेटी बनी सहायक लोको पायलट, बरवाडीह की बेटियों ने रचा नया इतिहास

संजय पत्रकार की बेटी बनी सहायक लोको पायलट, बरवाडीह की बेटियों ने रचा नया इतिहास

संजय पत्रकार की बेटी बनी सहायक लोको पायलट बरवाडीह की बेटियों ने रचा नया इतिहास 

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत 
लातेहार/डेस्क:
बरवाडीह प्रखंड के लिए यह गर्व का क्षण है. स्थानीय वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार की बड़ी पुत्री दर्शना दीप ने भारतीय रेलवे में सहायक लोको पायलट (Assistant Loco Pilot) के पद पर चयनित होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे प्रखंड और लातेहार जिले का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है.

दर्शना दीप बचपन से ही मेधावी और कर्मनिष्ठ रही हैं. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बरवाडीह से प्राप्त की और आगे की पढ़ाई के दौरान ही रेलवे की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू की थी. कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और लगन के बल पर उन्होंने यह सफलता हासिल की है. उनके चयन की खबर मिलते ही परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में जश्न का माहौल बन गया. परिवार के लोगों ने बताया कि दर्शना ने बचपन से ही कुछ अलग करने का सपना देखा था. पिता संजय कुमार, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से कार्यरत हैं, ने हमेशा बेटियों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. दर्शना की इस उपलब्धि ने पिता के सपनों को साकार कर दिया है.

दर्शना दीप ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और ईश्वर को दिया है. उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और धैर्य से ही किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है. वे चाहती हैं कि क्षेत्र की अन्य लड़कियां भी शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़कर अपना भविष्य संवारें.

गौरतलब है कि दर्शना दीप बरवाडीह प्रखंड की दूसरी महिला सहायक लोको पायलट बनी हैं. इससे पहले पहाड़तल्ली निवासी वर्षा कुमारी ने यह गौरव हासिल किया था, जो वर्तमान में बरवाडीह में पदस्थापित हैं. दर्शना की सफलता ने यह साबित किया है कि अब ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं. चाहे प्रशासनिक सेवा हो या रेलवे जैसे तकनीकी क्षेत्र — वे हर मोर्चे पर अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रही हैं. स्थानीय लोगों ने दर्शना दीप को शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि उनकी सफलता से प्रखंड की अन्य युवतियों को नई प्रेरणा मिलेगी. यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए एक उदाहरण बनकर रहेगी कि अगर लगन, विश्वास और मेहनत हो तो सपने जरूर सच होते हैं. 

यह भी पढ़े: लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीबरथ ट्रेन में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे यात्री

संबंधित सामग्री

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

झारखंड

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 एवं फेज-2 का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के विस्तार एवं संचालन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

देश-विदेश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

मद्रास हाई कोर्ट ने नई हैंडबुक जारी कर इसी के अनुरूप फैसलों की भाषा को मर्यादित रखने की दी सलाह

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

झारखंड

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

देवेन्द्र नाथ महतो ने सुप्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर में माथा टेका, कहा- हम झारखण्ड के छात्रों को न्यायालय पर भरोसा है

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

झारखंड

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में बड़ी मात्रा में गैर अनुमोदित रंग और मिलावटी खोवा व मिठाइयों को कराया नष्ट.

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

झारखंड

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

ग्रामीणों ने आशा लकड़ा के समक्ष यूसिल के खिलाफ खोला शिकायतों का पिटारा