बालू से लदा हाईवा जब्त

बहरागोड़ा में बालू से लदा हाईवा जब्त, बालू माफियाओं में हड़कंप

बहरागोड़ा थाना के पुलिस ने गुरुवार की रात कालियाडिंगा चौक के समीप वाहन जांच के दौरान बालू लदे हाइवा (बीआर 10 डब्ल्यू 3893) को जब्त किया.

By : Ark Sahuliyar
बहरागोड़ा में बालू से लदा हाईवा जब्त, बालू माफियाओं में हड़कंप

न्यूज़11 भारत 
बहरागोड़ा/डेस्क:
बहरागोड़ा थाना के पुलिस ने गुरुवार की रात कालियाडिंगा चौक के समीप वाहन जांच के दौरान बालू लदे हाइवा (बीआर 10 डब्ल्यू 3893) को जब्त किया. कार्रवाई थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में की गयी.  हाइवा ओडिशा से बालू लोड कर बहरागोड़ा के रास्ते पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था. वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चालक से बालू से संबंधित आवश्यक कागजात की मांग की. चालक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने तत्काल हाइवा को जब्त कर थाना परिसर में रखवा दिया. मामले की जानकारी सीओ राजाराम मुंडा को दी गयी. सीओ ने मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी से मार्गदर्शन मांगा है. जानकारी हो कि ओडिशा से बालू लाकर पश्चिम बंगाल में खपाने का प्रयास किया जा रहा था. बंगाल पहुंचने पर बालू की कीमत बढ़ जाने के कारण क्षेत्र से अवैध बालू परिवहन की शिकायतें सामने आती रही हैं. पुलिस की लगातार निगरानी और कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप है. ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की सख्ती से बालू के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी.