सुरक्षा पहले : हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं, शराब पीकर गाड़ी न चलाएं - प्रमिला पात्रो

By : News11 Bharat
सुरक्षा पहले : हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं, शराब पीकर गाड़ी न चलाएं  - प्रमिला पात्रो

न्यूज11  भारत

जगन्नाथपुर/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिला परिवहन विभाग की ओर से जिला सड़क सुरक्षा समिति के द्बारा सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को साप्ताहिक बाजार में विधिक सेवा प्रधिकार की पीएलवी प्रमिला पात्रो के नेतृत्व में उनकी टीम के द्बारा पुलिस के सहयोग से जागरूकता निकाली गई. इसका उद्देश्य आम जनता को सड़क सुरक्षा नियमों से जागरूक करना था. जगरुकता के माध्यम से संदेश दिया गया कि सुरक्षा पहले, हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं और शाराब पीकर गाड़ी न चलाएं.इस मौके पर मुख्य बाजार चौक से गुजर रहे मोटरसाइकिल को रोक कर हेलमेट का प्रयोग करने की अपील की गयी. सड़क सुरक्षा के टीमों ने पोस्टर और बैनर के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया.साथ ही बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने, तेज गति से वाहन चलाने से बचने और गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की बात कही.

इस मौके पर जगन्नाथपुर थाना के एएसाई राजेंद्र प्रसाद मंडल ने सक्रिय रूप से सहयोग किया. उन्होंने जनता से भी बातचीत की और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने व सड़कों को सुरक्षित बनाने में नागरिकों की भूमिका पर जोर दिया. मौके पर पीएलवी प्रमिला पात्रो ने इस जागरूकता अभियान में बिना हेलमेट से दो पहिया मोटरसाइकिल चालकों से कहा कि हेलमेट नहीं पहनने के कारण बड़ी संख्या में लोग सड़क दुर्घटना के शिकार हुए हैं. यह बेहद दुःख का विषय है. अगर यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाया जाये, तो दुर्घटना में कमी ला कर जिंदगी बचायी जा सकती है. वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग करें, ताकि आप सुरक्षित यात्रा कर सकें. इस मौके पर स्थानीय जानताओं ने प्रमिला पात्रो की टीम को काफी सहनीय कार्य की प्रशंसा की गई.मौके पर जगन्नाथपुर थाना के एएसाई रविंद्र प्रसाद मंडल,पीएलवी मदन किशोर निषाद,आरके मिश्रा सहित उनकी टीम मौजूद थी.

यह भी पढ़ें: निर्मला सीतारमण ने पेश की आर्थिक समीक्ष, भारत की GDP वृद्धि दर के 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान

संबंधित सामग्री

हैदरनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर बाजार क्षेत्र में भटके 4 वर्षीय बालक को किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

हैदरनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर बाजार क्षेत्र में भटके 4 वर्षीय बालक को किया सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

बच्चा बाजार में अकेला और सहमा हुआ घूम रहा था, एक दुकानदार ने सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे हैदरनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया

30 साल पुराने जातिसूचक गाली देने के मामले में हाईकोर्ट का फैसला, हल्का कर्मचारी बरी

30 साल पुराने जातिसूचक गाली देने के मामले में हाईकोर्ट का फैसला, हल्का कर्मचारी बरी

हाई कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और मामले की परिस्थितियों को देखते हुए कर्मचारी को आरोपों से बरी कर दिया

JMM पर निशिकांत दुबे का बड़ा हमला बोले- “कोयला बंद कर दीजिए, भारत को जरूरत नहीं”

JMM पर निशिकांत दुबे का बड़ा हमला बोले- “कोयला बंद कर दीजिए, भारत को जरूरत नहीं”

निशिकांत दुबे ने हेमंत सरकार को चुनौती देते हुए कहा, “झारखंड में  कोयला बंद कर दीजिए. भारत सरकार को इसकी कोई जरूरत नहीं है.” 

जेल की सजा काटने के बाद भी चेक बाउंस के मुआवजे से नहीं मिलेगी मुक्ति, बिजनेस पार्टनर की याचिका खारिज

जेल की सजा काटने के बाद भी चेक बाउंस के मुआवजे से नहीं मिलेगी मुक्ति, बिजनेस पार्टनर की याचिका खारिज

क्रिमिनल रिवीजन याचिका को खारिज करते हुए निचली अदालत की तय सजा और मुआवजे के आदेश को पूरी तरह बरकरार रखा गया

जमीन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी मामले में आरोपी नवीन अंशु की डिस्चार्ज याचिका खारिज, चलेगा क्रिमिनल केस

जमीन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी मामले में आरोपी नवीन अंशु की डिस्चार्ज याचिका खारिज, चलेगा क्रिमिनल केस

न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी नवीन अंशु की क्रिमिनल रिवीजन याचिका खारिज की