न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची नगर निकाय चुनाव में मेयर पद के लिए रोशनी खलखो के नाम पर अंतिम मुहर लग गई है. हालांकि यह चुनाव दलगत आधार पर नहीं लड़ा जा रहा है, लेकिन BJP अपने समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए बैकडोर समर्थन देगी.
हजारीबाग नगर निगम से सुदेश चंद्रवंशी को मेयर प्रत्याशी के रूप में आगे किया गया है. वहीं चास नगर निगम से अविनाश कुमार को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया गया है. इसके अलावा धनबाद नगर निगम के लिए संजीव अग्रवाल को मेयर उम्मीदवार घोषित किया गया है. मधुपुर से नीति कुमारी के नाम पर मुहर लगी है.
भाजपा समर्थित उम्मीदवार
रांची से रोशनी खलखो
हजारीबाग से सुदेश चंद्रवंशी
चास से अविनाश कुमार
धनबाद से संजीव अग्रवाल
मधुपुर से नीति कुमारी
चक्रधरपुर से डॉ विजय गागराई
गढ़वा से कंचन जायसवाल
दुमका से अमिता रक्षित
गोड्डा से नारायण मंडल
बुंडू से राजेश उरांव
आदित्यपुर से प्रभाषिणी कलुण्डिया
मानगो से संध्या सिंह
खबर अपडेट की जा रही है...