आत्मसमर्पण

विनीत तिवारी हत्याकांड मामले मे आरोपी रोशन तिवारी ने किया शहर थाने में सरेंडर, मुख्य आरोपी अब भी फरार

हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है<br/>

By : Pramod Kumar
विनीत तिवारी हत्याकांड मामले मे आरोपी रोशन तिवारी ने किया शहर थाने में सरेंडर, मुख्य आरोपी अब भी फरार

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: ​पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के चर्चित जमीन कारोबारी विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले के आरोपी, सदर थाना क्षेत्र के बड़कागांव निवासी रोशन तिवारी ने सोमवार सुबह शहर थाने में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया, हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.

​उल्लेखनीय है कि 25 अप्रैल की देर शाम रेडमा निवासी विनीत तिवारी का उनकी कार से अपहरण कर लिया गया था और हत्या कर दी गई थी. अगले दिन उनका शव सदर थाना क्षेत्र के जोरकट के पास एनएच किनारे झाड़ियों से बरामद हुआ था. पुलिस जांच में जमीन कारोबार में वर्चस्व और आपसी रंजिश को इस हत्या की मुख्य वजह बताया गया था.

​मामले में कुल पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलीप तिवारी को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार किया था, जबकि जुलाई में आरोपी प्रशांत तिवारी को झांसी से गिरफ्तार किया गया था. अब रोशन तिवारी के सरेंडर के साथ मामले में कुल तीन लोग पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं.

​हालाँकि, मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल समेत एक अन्य आरोपी घटना के लगभग चार महीने बीत जाने के बाद भी फरार हैं. पुलिस ने अदालत के आदेश पर फरार आरोपियों के घर इश्तहार चस्पा कर आत्मसमर्पण की चेतावनी भी दी थी, और फिलहाल उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

यह भी पढ़ें: पाकुड़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सादगी के साथ मनाया गया जन्मदिन

संबंधित सामग्री

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट