संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
चांडिल/डेस्क: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकडु स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. बीते ही दिनों बोरिंग का पाइप फट जाने से विद्यालय में जल संकट आ गया था, जिसे आनन फानन में वैकल्पिक व्यवस्था कर दूर किया गया.
इसी बीच विद्यालय से एक और बड़ी समस्या की खबर सामने आ रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा या अप्रिय घटना होने की असंका जताई जा रही है. दरअसल विद्यालय भवन के बीच मे छत खुला वाला डिजाइन है और छत के ऊपर सुरक्षा की दृष्टि से ईंट का लगभग 5 इंच का रेलिंग चारो और बनाया गया है परंतु निम्न गुणवत्ता के कारण छत का रेलिंग पूरी तरह जर्जर हो गया है और रेलिंग गिरने से कभी भी अप्रिय घटना घट सकता है. विभाग को इस मामले पर त्वरित करवाई करते हुए रेलिंग की मरम्मती करवानी चाहिए ताकि किसी भी प्रकार का कोई हादसा या अप्रिय घटना न हो.