नीरज कुमार साव/न्यूज11 भारत
गिरीडीह/डेस्क: उत्तर प्रदेश के खीरी लखीमपुर थाना तिकुनिया जशनगर गांव निवासी अवध बिहारी के 24 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार इन दिनों अमरनाथ की पैदल यत्रा पर बीस किलो वजन के कावर के साथ निकले हुए हैं. इस बाबत शिव भक्ति रोहित कुमार ने बताया अमरनाथ की यात्रा पर बीस किलो के वजन कावर के साथ अमरनाथ के यात्रा पर निकले हुए है. अभी हम देवरी प्रखंड स्थित चतरो बजरंग बली मंदिर में रूके थे. अब हम देवघर स्थित बाबा बैधनाथ धाम जा रहे हैं. जहां से पूजा अर्चना कर जगरनाथ पूरी जायेंगे. वहां से पूजा अर्चना कर अमरनाथ के लिए रवाना होंगे.
यह भी पढ़ें: बरकट्ठा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध आरा मशीन जब्त