जर्जर पुल

रांची: सोनाहातू, सिल्ली और पातराहातू को जोड़ने वाले जर्जर पुल पर बढ़ा खतरा, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका आवागमन 

मूसलाधार बारिश से सोनाहातू, सिल्ली और पातराहातू को जोड़ने वाले जर्जर उच्चस्तरीय पुल की स्थिति और भी खराब होती जा रही है.

By : Dipali Kumari
रांची: सोनाहातू, सिल्ली और पातराहातू को जोड़ने वाले जर्जर पुल पर बढ़ा खतरा, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका आवागमन 

न्यूज़11 भारत 
सोनाहातू/डेस्क:
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से सोनाहातू, सिल्ली और पातराहातू को जोड़ने वाले जर्जर उच्चस्तरीय पुल की स्थिति और भी खराब होती जा रही है. नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल पर खतरा लगातार बढ़ रहा है. अनहोनी की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने पहले ही पुल की जर्जर स्थिति की जानकारी प्रशासन को दी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए सोनाहातू पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब एक सप्ताह पहले पुल के एक छोर पर बैरिकेडिंग कराई. वहीं सिल्ली पुलिस ने भी अपने क्षेत्र की ओर पुल के दूसरे छोर पर बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन रोक दिया. 

पुलिस ने आम ग्रामीणों से अपील की थी कि पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए कोई भी व्यक्ति बैरिकेडिंग पार कर पुल पर आवागमन न करें. बड़े और छोटे वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगाई गई, ताकि किसी अनहोनी को रोका जा सके. लगातार बारिश के बाद पुल के आसपास नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है. पुल की तस्वीरें गंभीर स्थिति को साफ दिखा रही हैं. ऐसे समय में पुलिस द्वारा पहले से की गई बैरिकेडिंग और लोगों को सावधान करने की कार्रवाई बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई. पुलिस की समय पर सतर्कता और ग्रामीणों के सहयोग से लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिली और संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया. 

फिलहाल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पुल की स्थिति सामान्य होने तक बैरिकेडिंग पार कर आवागमन न करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें. एक सप्ताह पहले ही पुलिस द्वारा उठाए गए एहतियाती कदम से आज संभावित खतरे के बीच बड़ा हादसा टलने में मदद मिली है.

इसे भी पढ़ें: रांची रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी करते पकड़ी गई युवती, पुलिस ने दबोचा

संबंधित सामग्री

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.