न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर रिम्स परिसर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में डीआईजी ग्राउंड के सामने स्थित कैलाश कोठी को तोड़े जाने से रोकने की मांग को लेकर खुशबू सिंह सहित अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.
मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने की. अदालत ने मौजा मोरहाबादी के प्लॉट नंबर 1694 की 33 डिसमिल भूमि से संबंधित गजट नोटिफिकेशन प्रस्तुत करने का निर्देश रांची के उपायुक्त (डीसी) को दिया. कोर्ट ने कैलाश कोठी को तोड़ने पर लगी रोक को बरकरार रखते हुए अगली सुनवाई की तिथि मंगलवार तय की है. मंगलवार को ही मामले की आगे सुनवाई होगी.
पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने रांची डीसी को निर्देश दिया था कि वे याचिकाकर्ता द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का सत्यापन कर यह स्पष्ट करें कि कैलाश कोठी की जमीन का अधिग्रहण किया गया है या नहीं. साथ ही, यदि जमीन का अधिग्रहण रिम्स द्वारा किया गया है, तो मुआवजे का भुगतान हुआ है या नहीं, इसकी भी जानकारी देने को कहा गया था. इससे पहले याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया था कि कैलाश कोठी को अवैध अतिक्रमण बताते हुए हटाने का नोटिस चस्पा किया गया है, जबकि संबंधित भूमि का अधिग्रहण नहीं किया गया है.
ये भी पढ़ें- शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर, झारखंड में अब सुबह के 4:00 तक खुले रहेंगे बार
रिम्स परिसर अतिक्रमण: कैलाश कोठी पर झारखंड हाईकोर्ट की रोक बरकरार, मंगलवार को मामले पर सुनवाई
संबंधित सामग्री
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा
एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा
कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई
बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय
रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया
सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार
सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी
थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य