LPG सिलेंडरों की उपलब्धता एवं आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा, DC मंजूनाथ भजन्त्री ...

LPG सिलेंडरों की उपलब्धता एवं आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा, DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक

गैस कंपनियों का उभोक्ताओं से पैनिक बुकिंग नहीं करने का आग्रह

lpg सिलेंडरों की उपलब्धता एवं आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा dc मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची जिले में LPG सिलेंडरों की उपलब्धता एवं आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा को लेकर आज देर शाम उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में एलपीजी सिलेंडरों की संभावित कमी, आपूर्ति श्रृंखला की स्थिति तथा आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने की समीक्षा की गई.

उभोक्ताओं से पैनिक बुकिंग नहीं करने का आग्रह
बैठक में एक बार फिर से गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा उपभोक्ताओं से पैनिक बुकिंग नहीं करने आग्रह किया गया है, IOCL (इंडेन गैस) के पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि भारी संख्या में बुकिंग के कारण सर्वर में अपग्रेडेशन की आवश्यकता है और यह प्रक्रिया जारी है. सर्वर के अपग्रेडेशन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही लोग सामान्य रूप से बुकिंग कर पाएंगे.

गैस की पर्याप्त आपूर्ति
रांची में घरेलू गैस की आपूर्ति की समीक्षा के दौरान IOCL (इंडेन गैस) के पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि गैस की पर्याप्त आपूर्ति है. कंपनी के लगभग डेढ़ लाख उपभोक्ताओं के बीच पिछले दिनों की तरह ही प्रतिदिन करीब 10500 गैस सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है. कंपनी का कहना है कि ज्यादा संख्या में बुकिंग होने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है जो जल्दी सामान्य हो जाएगी. HPCL और BPCL के करीब 25-25 हजार उपभोक्ताओं के बीच रोजाना 2000 से ज्यादा गैस सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है.

आपातकालीन स्थिति में उपभोक्ता 5 लीटर के सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं. प्रतिनिधियों ने बताया कि HPCL और BPCL के 5 लीटर के सिलेंडर बाजार में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध, आधार कार्ड लेकर उपभोक्ता गैस प्राप्त कर सकते हैं.

PNG पाइपलाइन कनेक्शन की भी सुविधा
रांची में 24000 से ज्यादा घरों में PNG की पाइपलाइन कनेक्शन है, बैठक GAIL के पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिन अपार्टमेंट में पीएनजी पाइपलाइन कनेक्शन है, वहां फ्लैट में रह रहे लोग टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर कनेक्शन करवा सकते हैं. पीएनजी पाइपलाइन कनेक्शन के लिए टोल फ्री नंबर 18001231211 पर कॉल किया जा सकता है.

गैस की कालाबाजारी की जानकारी मिले तो प्रशासन को बताएं
बैठक में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजंत्री ने एक बार फिर से गैस की कालाबाजारी के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है, उन्होंने कहा कि अगर लोगों को किसी प्रकार से घरेलू गैस की कालाबाजारी या भंडारण की जानकारी मिलती है तो अबुआ साथी (9430328080) पर इसकी जानकारी दें. कालाबाजारी या अवैध भंडारण करनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने संबंधित अधिकारियों एवं तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो तथा उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर गैस उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा संभावित कमी की स्थिति से निपटने के लिए समन्वय के साथ कार्य किया जाए.

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (IOCL) एवं गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

संबंधित सामग्री

रांची के इन इलाकों में कल नहीं रहेगी बिजली, समय से पहले निपटा लें जरूरी काम 

झारखंड

रांची के इन इलाकों में कल नहीं रहेगी बिजली, समय से पहले निपटा लें जरूरी काम 

पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव उप समिति की बैठक, बिजली दरों में रियायत का सुझाव

झारखंड

पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव उप समिति की बैठक, बिजली दरों में रियायत का सुझाव

कृषि और झारखण्ड के किसानों के सर्वांगीण विकास के लिये अद्भुत एवं दूरगामी होंगे दोनों समझौते : शिल्पी नेहा तिर्की

झारखंड

कृषि और झारखण्ड के किसानों के सर्वांगीण विकास के लिये अद्भुत एवं दूरगामी होंगे दोनों समझौते : शिल्पी नेहा तिर्की

Breaking: दानापुर में प्राइवेट गैस दुकान पर प्रशासन की छापेमारी, 88 खाली घरेलू गैस सिलेंडर व 23 भरा सिलेंडर बरामद

बिहार

Breaking: दानापुर में प्राइवेट गैस दुकान पर प्रशासन की छापेमारी, 88 खाली घरेलू गैस सिलेंडर व 23 भरा सिलेंडर बरामद

बजट सत्र के दौरान 14 मार्च को विधानसभा की बैठक, खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय

झारखंड

बजट सत्र के दौरान 14 मार्च को विधानसभा की बैठक, खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय