हुसैनाबाद में बढ़ती ठंड और कनकनी से लोग परेशान, प्रशासन से अलाव व्यवस्था करने की मांग

By : News11 Bharat
हुसैनाबाद में बढ़ती ठंड और कनकनी से लोग परेशान, प्रशासन से अलाव व्यवस्था करने की मांग

न्यूज़ 11भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद मे कड़ाके की ठंड और कनकनी को देखते हुए हुसैनाबाद नगर पंचायत के निवासी राजेन्द्र पाल ने नगर पंचायत प्रशासन से चौक चौराहो पर अलाव जलाने की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में लगातार ठंड बढ़ रही है, लेकिन अब तक नगर पंचायत द्वारा शहर के चौक-चौराहों, रेलवे स्टेशन परिसर, हॉस्पिटल और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है. इससे गरीब, असहाय, रिक्शा चालक, ठेला चालक और फुटपाथ पर रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. राजेन्द्र पाल ने बताया कि हुसैनाबाद क्षेत्र सोन नदी से सटा हुआ है, जिसके कारण यहां ठंड का असर अधिक रहता है. शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है और ठंडी हवा के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से अविलंब अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है. इससे पूर्व ठंढ को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी हुसैनाबाद ने अलावा व्यवस्था करने को कहा था लेकिन शहर क्षेत्र मे अलाव व्यस्था नहीं हो पायी है.

यह भी पढ़ें: सीएम नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट नव नियुक्त सब इंस्पेक्टरों के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल*
 
संबंधित सामग्री

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

प्रेम कुमार पिछले 20 सालों से तमिलनाडु स्थित एक्यूरे कास्टिंग कंपनी में काम करता था, बीच-बीच में घर आता था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

रक्षाबंधन पर भेजी राखी का प्रधानमंत्री ने दिया जवाब, नारी शक्ति और जनसेवा के प्रयासों को बताया महत्वपूर्ण

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

गढ़वा स्थित बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में शामिल हुए झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में टीम ने अवैध पत्थर खदान में छापेमारी की

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान