न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: औद्योगिक प्रदूषण को लेकर रामगढ़ उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने कड़ा रुख अपना लिया है. रामगढ़ की निजी कंपनी बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग लिमिटेड पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने प्रदूषण से सम्बंधित विस्तृत 7 दिनों में रिपोर्ट सौंपने को कही है. कम्पनी से सात दिनों के भीतर की एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) रिपोर्ट के साथ तलब किया है.
उपायुक्त कार्यालय ने प्रदूषण से सम्बंधित शिकायत मिलने के बाद यह कदम उठाया है. उपायुक्त को शिकायत मिली कि कंपनी से निकलने वाले प्रदूषण के कारण आवासीय इलाके ही प्रभावित नहीं हो रहे, बल्कि कृषि भूमि पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया किकंपनी से निकलने वाला धुआं, धूल और अन्य प्रदूषक फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और स्वास्थ्य समस्याएं भी इनके कारण बढ़ रही हैं. इस सम्बंध में स्थानीय ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की थी. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने वीडियो और फोटो भी सुबूत के तौर पर अपने आवेदन के साथ संलग्न किए थे. इसके बाद डीसी ने कंपनी प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए कि सात दिनों के अंदर प्रदूषण नियंत्रण सम्बंधी कार्रवाइयों की पूरी डिटेल रिपोर्ट के साथ प्रस्तुतकरे।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड में पूंजी निवेश के लिए करेंगे लंदन और दावोस का दौरा