निलंबन की अनुशंसा

गांडेय में पीडीएस दुकान निलंबन की अनुशंसा, एमओ ने डीएसओ को भेजा पत्र

गांडेय प्रखंड के उदयपुर पंचायत अंतर्गत चुटियाडीह गांव में संचालित रौनक एसएचजी नामक पीडीएस दुकान के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

By : Ark Sahuliyar
गांडेय में पीडीएस दुकान निलंबन की अनुशंसा, एमओ ने डीएसओ को भेजा पत्र

भरत मंडल/न्यूज़11 भारत 
गांडेय/डेस्क:
गांडेय प्रखंड के उदयपुर पंचायत अंतर्गत चुटियाडीह गांव में संचालित रौनक एसएचजी नामक पीडीएस दुकान के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. मामले में गांडेय एमओ अशोक राणा ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र भेजकर उक्त पीडीएस दुकान को निलंबित करने की अनुशंसा की है.

बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों ने पीडीएस दुकान संचालक के खिलाफ शिकायत आवेदन दिया था. शिकायत के आलोक में एमओ अशोक राणा ने चुटियाडीह गांव पहुंचकर दुकान की जांच की. जांच के दौरान दुकान के स्टॉक की भी जांच की गयी, जिसमें चावल, गेहूं समेत किसी भी प्रकार का अनाज उपलब्ध नहीं मिला.

जांच के क्रम में एमओ ने ग्रामीणों से भी पूछताछ की. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डीलर द्वारा राशन वितरण के लिए कार्डधारियों से अंगूठा लगवा लिया जाता है, लेकिन अनाज का वितरण नहीं किया जाता. ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि डीलर कई कार्डधारियों का राशन कार्ड अपने पास रख लेते हैं.

जानकारी के अनुसार, संबंधित डीलर को राशन वितरण के लिए गोदाम से अनाज उपलब्ध कराया गया था. हालांकि जांच के दौरान उक्त अनाज न तो कार्डधारियों के बीच वितरित पाया गया और न ही पीडीएस दुकान के स्टॉक में उपलब्ध मिला. इसके बाद एमओ ने कार्रवाई की अनुशंसा की है.

एमओ अशोक राणा ने बताया कि दुकान के निलंबन के बाद कार्डधारियों को राशन को लेकर परेशानी नहीं होगी. सितंबर माह का राशन चुटियाडीह महिला एसएचजी के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा. इसके बाद कार्डधारी अपनी इच्छा के अनुसार नजदीकी राशन दुकान से राशन प्राप्त कर सकेंगे.
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य