बरवाडीह में आरसीएम का सम्मेलन सह वनभोज, मार्केटिंग बिजनेस विस्तार और आत्मनिर्भरता पर जोर

शिव-काली मंदिर प्रांगण में स्वरोजगार और नेटवर्क मार्केटिंग के अवसरों पर हुआ मंथन

By : News11 Bharat
बरवाडीह में आरसीएम का सम्मेलन सह वनभोज, मार्केटिंग बिजनेस विस्तार और आत्मनिर्भरता पर जोर

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित पहाड़ी शिव-काली मंदिर प्रांगण में राइट कॉन्सेप्ट मार्केटिंग (आरसीएम) का सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता आरसीएम के सेंटर होल्डर रविंद्र पासवान ने की. सम्मेलन में आरसीएम से जुड़े बड़ी संख्या में डिस्ट्रीब्यूटर, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिससे आयोजन पूरी तरह सफल और प्रभावशाली रहा. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एमराल्ड अभिमन्यु मेहता, स्टार प्लेटिनम एसके मेहरा, प्लेटिनम सुमन कुमार, ओपनर अखिलेश तिवारी, दीपक राज, ओमप्रकाश प्रजापति, जनता पाल, आमिर खान, कुंदन कुमार तथा गोल्ड एचीवर आयुषी मेहता सहित आरसीएम के कई वरिष्ठ और सफल एचीवरों ने शिरकत की. सभी अतिथियों का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया. 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए अभिमन्यु मेहता ने कहा कि आरसीएम को एक पारदर्शी और भरोसेमंद नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस मॉडल बताया. उन्होंने कहा कि आरसीएम का मुख्य उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को उचित मूल्य पर उपभोक्ताओं तक पहुंचाना, साथ ही आम लोगों को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर प्रदान करना है. वक्ताओं ने आरसीएम के माध्यम से बिना बड़े निवेश के बिजनेस शुरू करने, टीम निर्माण, सेल्फ-डेवलपमेंट और नियमित आय के अवसरों पर विस्तार से जानकारी दी. रविंद्र पासवान ने कहा कि आरसीएम आज देशभर में लाखों लोगों को रोजगार से जोड़ चुका है और ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बन रहा है. वहीं एसके मेहरा और अन्य वक्ताओं ने नए लोगों से ईमानदारी, अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ बिजनेस करने की अपील की. सम्मेलन के उपरांत वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से सहभागिता की. वनभोज के दौरान आपसी संवाद, अनुभव साझा करने और नेटवर्क को मजबूत करने का अवसर मिला. अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें: दिवंगत पत्रकार दीपांकर डे की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि, वृद्ध महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य