न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची में ईडी ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट नरेश केजरीवाल के कई ठिकानों पर छापा मारा. यह कार्रवाई PMLA और Foreign Exchange Management Act (FEMA) के तहत की गई हैं. झारखंड में FEMA के तहत ईडी की यह पहली बड़ी छापेमारी मानी जा रही हैं.
जानकारी के अनुसार, नरेश केजरीवाल और उनके पारिवारिक सदस्यों से जुड़े रांची, मुंबई और सूरत के कुल 15 ठिकानों पर एक साथ रेड की गई. ईडी की टीम ने रांची स्थित चर्च कॉम्प्लेक्स में मौजूद केजरीवाल के कार्यालय पर भी छापेमारी की, साथ ही उनके आवासीय ठिकानों की भी गहन तलाशी ली गई.
ईडी की बड़ी कार्रवाई, कई ठिकानों पर छापेमारी
रांची में पंचवटी प्लाजा स्थित देविका कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स के कार्यालय में ईडी (Enforcement Directorate) की छापेमारी जारी हैं. रांची के विभिन्न ठिकानों पर ईडी ने PMLA और Foreign Exchange Management Act (FEMA) के तहत रेड की हैं. जानकारी के अनुसार, रांची के सीए नरेश केजरीवाल के ठिकानों के अलावा उनके पार्टनर राहुल धानुका और आदित्य धानुका के भी ठिकानों में भी ईडी की टीम जांच कर रही हैं. छापेमारी के दौरान दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड्स की जांच की जा रही हैं.
यह भी पढ़े: रांची: न्यायाधीश के मोबाइल की चोरी, खाते से उड़ाए गए 2.88 लाख रुपये